नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली एक बार फिर रणजी ट्रॉफी में खेलते नजर आएंगे। उन्होंने अपना आखिरी रणजी मुकाबला नवंबर 2012 में खेला था। अब 12 साल बाद वह दिल्ली के लिए मैदान पर उतरेंगे। फैंस को लंबे समय से उनके घरेलू क्रिकेट में वापसी का इंतजार था, जो अब खत्म होने जा रहा है।
कब और कहां होगा दिल्ली बनाम रेलवे मैच?
विराट कोहली की टीम दिल्ली का मुकाबला रेलवे के खिलाफ खेला जाएगा। यह मैच 30 जनवरी से 2 फरवरी तक आयोजित होगा। मुकाबले की शुरुआत सुबह 9:30 बजे से होगी। यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा।
कैसे देखें विराट कोहली का रणजी मैच लाइव?
फैंस के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी यह है कि इस मैच की फ्री लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी। हालांकि, इसे टीवी पर प्रसारित नहीं किया जाएगा। आप इस मुकाबले को जियो सिनेमा ऐप और वेबसाइट पर लाइव देख सकते हैं।
दिल्ली और रेलवे की टीमों में कौन-कौन से खिलाड़ी शामिल?
दिल्ली की टीम,आयुष बडोनी (कप्तान), विराट कोहली, सनत संगवान, अर्पित राणा, यश धुल, जोंटी सिद्धू, हिम्मत सिंह, नवदीप सैनी, मोनी ग्रेवाल, हर्ष त्यागी, सिद्धांत शर्मा, शिवम शर्मा, प्रणव राजवंशी, वैभव कांडपाल, मयंक गुसैन, गगन वत्स, सुमित माथुर, राहुल गहलौत, जितेश सिंह, वंश बेदी।
रेलवे की टीम
अंचित यादव, विवेक सिंह, सूरज आहूजा, प्रथम सिंह (कप्तान), उपेंद्र यादव (विकेटकीपर), मोहम्मद सैफ, भार्गव मेरई, करण शर्मा, पूर्णांक त्यागी, हिमांशु सांगवान, कुणाल यादव, शिवम चौधरी, युवराज सिंह, आकाश पांडे, आदर्श सिंह, अयान चौधरी, रजत निरवाल, आशुतोष शर्मा।
रणजी ट्रॉफी में कोहली की वापसी पर फैंस उत्साहित
विराट कोहली की वापसी को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह है। रणजी ट्रॉफी के इस मुकाबले में उनके शानदार प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है। फैंस बेसब्री से उन्हें घरेलू क्रिकेट में फिर से खेलते देखने का इंतजार कर रहे हैं। अब सभी की नजरें इस मुकाबले पर टिकी हैं, जहां कोहली अपनी प्रतिभा का जलवा बिखेर सकते हैं।




