back to top
31.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पुजारा को ससेक्स के लिए डेब्यू करने में लगेगा थोड़ा और समय

लंदन, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय बल्लेबाजी के दिग्गज चेतेश्वर पुजारा को ससेक्स के लिए काउंटी में डेब्यू करने के लिए अगले सप्ताह तक इंतजार करना होगा, क्योंकि उनके वीजा जारी करने में देरी से वह सीजन के पहले काउंटी चैम्पियनशिप मैच के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। ससेक्स के प्रदर्शन निदेशक कीथ ग्रीनफील्ड ने वीजा में देरी के मुद्दे पर कहा कि मौजूदा वैश्विक परिदृश्य को देखते हुए विदेशी खिलाड़ियों को इंग्लैंड में लाना मुश्किल हो रहा है। ग्रीनफील्ड ने कहा, मौजूदा माहौल में विदेशी खिलाड़ियों को सुरक्षित करना काफी मुश्किल है। हमने पुजारा के शुरुआती अनुबंध पर फिर से बातचीत की, ताकि वह अधिक काउंटी चैंपियनशिप और रॉयल लंदन कप मैचों के लिए वापसी कर सकें और बाद में वीजा आवश्यकताओं को बदला जा सके। पुजारा ने काउंटी चैंपियनशिप और रॉयल लंदन वन-डे कप प्रतियोगिता के लिए ससेक्स टीम में ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड की जगह ली थी। वह अपने पहले बच्चे के लिए अपने घर रहना चाह रहे थे। क्लब ने इसके लिए सहमति व्यक्त की और उन्हें 2022 सीजन के लिए उनकी जगह पुजारा को टीम में शामिल किया। ससेक्स ने कहा कि क्लब पुजारा के नियमित संपर्क में है और नॉटिंघमशायर के खिलाफ सीजन के पहले मैच के लिए उपलब्ध होने के लिए अथक प्रयास कर रहा है। ससेक्स ने कहा, हालांकि वीजा जारी करने में देरी के कारण यह विदेशी बल्लेबाज अगले सप्ताह तक उपलब्ध नहीं होगा। पुजारा अब भी सहमति के अनुसार पहले छह मुकाबलों में से काउंटी चैंपियनशिप क्रिकेट के पांच राउंड के लिए उपलब्ध रहेंगे, जिसकी शुरुआत अगले हफ्ते डबीर्शायर से होगी। वह सीजन में बाद में रॉयल लंदन कप और कुछ अतिरिक्त चार दिवसीय खेलों के लिए भी वापसी करेंगे। ससेक्स के मुख्य कोच इयान सैलिसबरी ने कहा, बेशक मैं बेहद निराश हूं कि हमारे पास सीजन के शुरुआती दिन के लिए पुजारा उपलब्ध नहीं होंगे, लेकिन हमें आगे बढ़ना चाहिए। ससेक्स सत्र की शुरूआत 7 अप्रैल से नॉटिंघमशायर की मेजबानी करेगा। –आईएएनएस आरजे/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

पिता के निधन से शोक में डूबे रिंकू सिंह, टूर्नामेंट में खेलेंगे या नहीं? BCCI ने दी ताजा जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह पर 27 फरवरी की सुबह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। लिवर कैंसर से जूझ रहे...
spot_img

Latest Stories

राजनीति में कभी फुल स्टॉप नहीं होता, खरगे के बयान पर PM मोदी ने की तारीफ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में विदाई समारोह के दौरान...

The Kerala Story 2 ने दिखाया कमाल, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पंहुचा 50 करोड़ के पार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी' (The Kerala...

IPL 2026 से पहले BCCI ने जारी की नई गाइडलाइंस, जानिए क्या है ये साढ़े तीन घंटे वाला नया नियम?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के शुरू...

Anurag Dobhal ने खुद दिया अपना हेल्थ अपडेट, बोले एक नया जन्म मिला है

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। यूट्यूबर अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal),...

Stock Market Today: तीसरे दिन भी झूम उठा शेयर बाजार, Sensex 410 अंक उछला, Nifty 23,672 के पार

नई दिल्ली, रफतार डेस्क। बुधवार, 18 मार्च को भारतीय...

Hindu Population Iran: ईरान में हिंदू आबादी कितनी? क्या वहां हैं मंदिर, जानिए पूरी सच्चाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के...

ईद से पहले अपनी स्क्रीन का इस प्रकार रखें ध्यान, ग्लोइंग दिखेगा चेहरा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ईद का त्यौहार नजदीक है...