back to top
31.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

श्रीलंका में टी20 विश्व कप की तैयारियां जोरो पर, सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में लगी नई फ्लडलाइट्स

आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 की तैयारियां जोरों पर हैं, जिसमें श्रीलंका के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब को नई फ्लडलाइट्स के साथ दिन-रात्रि मैचों के लिए तैयार किया गया है।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के मद्देनजर भारत और श्रीलंका द्वारा सह-मेजबानी वाले इस टूर्नामेंट की तैयारियां जोरों पर हैं। श्रीलंका के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब (SSC) का हाल ही में बड़े पैमाने पर नवीनीकरण किया गया है और स्टेडियम में नई फ्लडलाइट्स लगाई गई हैं। अब SSC श्रीलंका का पांचवां ऐसा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैदान बन गया है, जहां दिन-रात के मैचों का आयोजन संभव है। इस स्टेडियम में टी20 विश्व कप का पहला मैच 7 फरवरी को पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा।

सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में नई फ्लडलाइट्स, दिन-रात्रि मैच अब संभव

सिंहली स्पोर्ट्स क्लब (SSC) अब उन स्टेडियमों की सूची में शामिल हो गया है, जहां अंतरराष्ट्रीय दिन-रात्रि क्रिकेट मैच आयोजित किए जा सकते हैं। इस सूची में पहले से ही कोलंबो का प्रेमदासा स्टेडियम, कैंडी का पल्लेकेले स्टेडियम, दांबुला का रंगिरि दांबुला स्टेडियम और हंबनटोटा का महिंदा राजपक्षे स्टेडियम शामिल हैं। SSC ने 1982 में श्रीलंका में पहला एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच भी आयोजित किया था और यह श्रीलंका क्रिकेट (SLC) का मुख्यालय भी है। SLC के कोषाध्यक्ष सुजीवा गोदालियाड्डा ने मीडिया को बताया कि स्टेडियम में लगाई गई नई फ्लडलाइट्स अत्याधुनिक एलईडी तकनीक पर आधारित हैं और इन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और प्रसारण की उच्च मानकों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

भारत-श्रीलंका में 8 स्टेडियम में खेले जाएंगे मुकाबले

आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 की मेजबानी संयुक्त रूप से भारत और श्रीलंका करेंगे। इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के सभी मैच कुल 8 स्टेडियम में आयोजित होंगे। भारतीय स्टेडियमों में वानखेड़े (मुंबई), ईडन गार्डन्स (कोलकाता), नरेंद्र मोदी स्टेडियम (अहमदाबाद), चेपॉक (चेन्नई) और अरुण जेटली स्टेडियम (दिल्ली) शामिल हैं। वहीं, श्रीलंका में मैच कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम और सिंहली स्पोर्ट्स क्लब तथा कैंडी के पल्लेकेले स्टेडियम में खेले जाएंगे। 

चार ग्रुप में बंटी 20 टीमें

आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में कुल 20 टीमें हिस्सा लेंगी, जिन्हें चार ग्रुप में विभाजित किया गया है:-

ग्रुप ए: भारत, पाकिस्तान, यूएसए, नीदरलैंड्स, नामीबिया

ग्रुप बी: ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, आयरलैंड, जिम्बाब्वे, ओमान

ग्रुप सी: इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, बांग्लादेश, नेपाल, इटली

ग्रुप डी: न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, अफगानिस्तान, कनाडा, यूएई

इस फॉर्मेट के तहत प्रत्येक ग्रुप से शीर्ष टीमें अगले चरण में क्वालीफाई करेंगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

मुंबई की सड़कों पर उमड़ेगा नीला समंदर, दिल्ली में PM मोदी से मुलाकात के बाद मरीन ड्राइव पर ओपन बस विक्ट्री परेड, वानखेड़े में...

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। India ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतकर इतिहास रच दिया है। अहमदाबाद के Narendra Modi Stadium में खेले गए फाइनल मुकाबले...
spot_img

Latest Stories

Stock Market Today: लाल निशान पर खुला शेयर बाजार, Sensex 645 अंक टूटा; Nifty भी लाल निशान पर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। शुक्रवार, 13 मार्च को भारतीय शेयर...

मार्च में पड़ रही मई जैसी गर्मी! दिल्ली-NCR में 14 मार्च से बदलेगा मौसम, हल्की बारिश की संभावना

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों...