back to top
26.1 C
New Delhi
Monday, March 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अभ्यास मैच : इंडियंस और काउंटी एकादश के बीच मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त (लीड-1)

डरहम, 22 जुलाई (आईएएनएस)। इंडियंस (भारतीय टीम) और काउंटी एकादश के बीच यहां रिवरसाइड ग्राउंड में खेला गया तीन दिवसीय अभ्यास मैच तीसरे और अंतिम दिन गुरूवार को ड्रॉ पर समाप्त हुआ। इंडियंस ने दूसरी पारी तीन विकेट पर 192 रन बनाकर घोषित की थी और काउंटी एकादश को जीत के लिए 284 रनों का लक्ष्य दिया था। काउंटी एकादश की टीम ने दिन का खेल खत्म होने तक दूसरी पारी में बिना विकेट खोए 31 रन बनाए। काउंटी एकादश की पहली पारी 220 रन पर ऑलआउट हुई। काउंटी एकादश को पहली पारी में समेटने के बाद इंडियंस ने रवींद्र जडेजा के 77 गेंदों पर चार चौकों और एक छक्के की मदद से 51 रन के दम पर पहली पारी के आधार पर 283 रनों की मजबूत बढ़त ली। इंडियंस की ओर से दूसरी पारी में मयंक अग्रवाल ने 81 गेंदों पर सात चौकों की मदद से 47 रन, चेतेश्वर पुजारा ने 58 गेंदों पर पांच चौकों के सहारे 38 रन और हनुमा विहारी 43 रन बनाए जबकि शार्दुल ठाकुर छह रन बनाकर नाबाद रहे। काउंटी एकादश की ओर से जैक कारसन ने दो विकेट लिए। इससे पहले, काउंटी एकादश को आज सुबह पहली पारी नौ विकेट पर 220 रन से आगे शुरू करनी थी लेकिन आवेश खान चोटिल होने के कारण क्रीज पर नहीं उतर सके और उसकी पहली पारी यहीं समाप्त हुई। काउंटी एकादश की ओर से क्रैग माइल्स 11 गेंदों पर एक रन बनाकर नाबाद रहे। इंडियंस की ओर से उमेश यादव ने तीन विकेट और मोहम्मद सिराज ने दो विकेट लिए जबकि जसप्रीत बुमराह, शार्दुल, जडेजा और अक्षर पटेल को एक-एक विकेट मिला। इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम का यह एकमात्र अभ्यास मैच था। इस मैच में नियमित कप्तान विराट कोहली और उपकप्तान अजिंक्य रहाणे कुछ दिक्कतों के कारण शामिल नहीं हुए थे और कोहली की अनुपस्थिति में रोहित शर्मा ने कमान संभाली थी। –आईएएनएस एसकेबी/एसजीके

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

शाश्वत नाम का मतलब- Shashwat Name Meaning

शाश्वत नाम का मतलब – Shashwat Name Meaning: Infinite/अनंत Origin...

कब रखा जाएगा शीतला सप्तमी का व्रत? जानें तिथि, महत्व और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शीतला सप्तमी का व्रत हिंदू...

FD Scheme: एफडी कराने की सोच रहे हैं तो पत्नी के नाम से कराएं, हो जाएंगे मालामाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे जैसे निवेश के नए नए...

T20 WC Final: भारत की जीत से बौखलाए शोएब अख्तर, BCCI पर लगा दिए गंभीर आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 8 मार्च की रात जब भारत...

पश्चिम बंगाल चुनाव महज 3 चरणों में कराने की मांग, BJP ने चुनाव आयोग से की अपील

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा...

‘धुरंधर 2’ ने रिलीज से पहले ही कर लिया काफी कलेक्शन, जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर'...

Travel Tips: Manali और Kasol में कौन है बेस्ट, ट्रिप से पहले पढ़ें जरूरी टिप्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप इस वीकेंड घूमने के...