back to top
23.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Virat Kohli का यह वीडियो देख इमोशनल हो रहे लोग, New Year पर Viral हुआ अनदेखा Video

Virat Kohli Viral Video: साल 2023 खट्टी- मीठी यादों के साथ बीत गया। बीते साल में टीम इंडिया का शानदार प्रदर्शन रहा। विशेष तौर पर द्विपक्षीय सीरीज में।

नई दिल्ली, रफ्तार। साल 2023 खट्टी- मीठी यादों के साथ बीत गया। बीते साल में टीम इंडिया का शानदार प्रदर्शन रहा। विशेष तौर पर द्विपक्षीय सीरीज में। रोहित शर्मा के नेतृत्व में टीम ने लगभग सभी विरोधी टीमों को बुरी तरह से हराया। वर्ल्ड कप में भी टीम इंडिया का प्रदर्शन बेजोड़ रहा। फाइनल मैच में सिर्फ टीम को निराशा हाथ लगी थी। वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का प्रदर्शन सराहनीय रहा। वह वर्ल्ड कप में सबसे अधिक रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज रहे। ऐसे में फाइनल मैच में शिकस्त बाद मानो कोहली बीच मैदान में टूट गए थे। उसका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कंगारू खिलाड़ी फाइनल मुकाबले में मिली जीत का जश्न मना रहे हैं। वहीं, टीम इंडिया के खिलाड़ियों के कंधे मैदान में झुके दिख रहे हैं।

हताश मन से गिरा देते हैं स्टंप की गिल्लियां

वायरल वीडियो में देख सकते हैं कि कोहली मैच हारने के बाद नॉन स्ट्राइकर एंड पर जाते हैं। वहां हताश मन से स्टंप की गिल्लियां गिरा देते हैं। इस बीच कप्तान रोहित भी काफी दुखी नजर आते हैं।

जीत की थी पूरी उम्मीद

दरअसल, वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल मुकाबले में जीत की पूरी उम्मीद थी। पूरे टूर्नामेंट में टीम एक भी मैच नहीं हारी थी। गेंदबाज-बल्लेबाज दोनों लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे। ऐसे में उम्मीद थी कि इंडिया ही टूर्नामेंट जीतेगी, लेकिन कंगारू टीम ने उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें – www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Kuldeep Yadav की होने वाली दुल्हन कौन हैं? जानिए वंशिका चड्ढा की पढ़ाई, नौकरी और लव स्टोरी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर Kuldeep Yadav इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। कुलदीप 14 मार्च...
spot_img

Latest Stories

Chaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के चमत्कार पर बनी ये फिल्में, नवरात्रि में जरूर देखें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज नवरात्रि का पहला दिन...

रोज ट्रैवल के दौरान कैसे रखें स्किन का ध्यान? अपनाएं ये ट्रिक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। ऑफिस के दौरान महिलाओं को...