back to top
19.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Virat Kohli: कोहली ने आलोचकों पर कसा तंज, बोले-मैं थक गया हूं, 35 साल का हो गया; पूर्व क्रिकेटर की बोलती बंद

Kohli Said- I am tired: एशिया कप सुपर-4 मैच में पाकिस्तानी गेंदबाजों पर कहर बरपाने वाले विराट कोहली ने बड़ा बयान दिया है। वह वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 13 हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एशिया कप सुपर-4 मैच में पाकिस्तानी गेंदबाजों पर कहर बरपाने वाले विराट कोहली ने बड़ा बयान दिया है। वह वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 13 हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। 47वां शतक लगाकर सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ने के करीब पहुंच गए हैं। इसके अलावा इस मैच में कई रिकॉर्ड बने। कोहली बैटिंग के बाद पोडियम पर पहुंचे तो पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने उनका स्वागत किया। कोहली से संजय कुछ सवाल पूछना चाहते थे। इस पर विराट ने इशारों में ऐसी बात कही, जो उनके आलोचकों का मुंह बंद कर दी। प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार जीतने के बाद कोहली ने संजय मांजरेकर से कहा- आपसे मैं इंटरव्यू को छोटा रखने के लिए कहने जा रहा था। मैं बहुत थक गया हूं, जिस पर मांजरेकर ने जवाब दिया-सिर्फ सवाल।

अगले दिन कैसे वापस आना और खेलना है, हम जानते हैं

कोहली ने 122 रनों में 54 रन चौके और छक्के लगाए हैं। उन्होंने शुरुआत धीमी की थी, जिस पर कुछ लोग तर्क दे रहे थे कि कोहली अब विस्फोटक नहीं रहे। मगर, वह टीम की जरूरत थी। दो दिन के इस चले मुकाबले में कोहली ने आखिरी मोमेंट पर अपना विराट रूप दिखा दिया। भारत कुछ घंटों में ही श्रीलंका के साथ खेलेगा के सवाल पर कोहली ने कहा कि पहली बार है कि मैंने 15 साल के क्रिकेट में ऐसा कुछ किया है। सौभाग्य से हम टेस्ट खिलाड़ी हैं। इस कारण जानते हैं कि अगले दिन वापस कैसे आना और खेलना है। रिकवरी अहम है। आज वहां उमस थी। मैं नवंबर में 35 साल का हूं, इसलिए मुझे खुद की रिकवरी का ध्यान रखना होगा।

मैं ऐसे शॉट्स नहीं खेलता

कोहली को अपरंपरागत स्ट्रोक लगाते देखना दुर्लभ दृश्य है। टी-20 क्रिकेट के दबदबे वाले दौर में जहां बल्लेबाज मैदान के चारों ओर शॉट खेलना पसंद करते हैं, वहीं कोहली अपने शॉट्स पर विश्वास करते हैं। वैसे, मैच के दौरान कोहली एक रिवर्स रैंप बाउंड्री पर शॉट खेला तो कमेंटेटर दंग रह गए। कोहली ने अंतिम गेंद पर चौका लगाया और छक्के के साथ भारतीय पारी समाप्त की। हर किसी ने उस स्ट्रोक के बारे में बात की। कोहली ने कहा-मैंने 100 का आंकड़ा पार कर लिया था तो उस शॉट के लिए थोड़ा सम्मान था। मैं ऐसे शॉट नहीं खेलता और इसे खेलते हुए खराब लग रहा था। मैं और केएल दोनों पारंपरिक क्रिकेटर हैं। हम फैंसी चीजें नहीं आजमाते।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें :- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Gold Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल में हल्का उतार-चढ़ाव, सोना-चांदी में आई तेजी; जानिए आज के लेटेस्ट रेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आज राजस्थान में पेट्रोल और डीजल...

Hanuman Jayanti पर करें इस प्रकार पूजा अर्चना, बनने लगेंगे हर बिगड़े काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में हनुमान जयंती...

ऑफिस और ट्रैवल में चाहिए ग्लोइंग स्किन? बैग में रखें ये जरूरी चीजें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में ऑफिस...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵