नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इस बात में कोई दो राहे नहीं है कि भारतीय गेंदबाजी की रीढ़ जसप्रीत बुमराह विश्व पटल पर ऐसे गेंजबाज बनकर उभरे हैं जो अपनी गेंदबाजी के दम पर पूरा मैच पलटने की क्षमता रखते हैं। इस बात पर अब पडोसी देश पाकिस्तान ने भी मुहर लगा दी है। पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर अब्दुल बासित ने जसप्रीत बुमराह की तारीफ करते हुए उनको सबसे सफल गेंदबाज बताया है।
बल्लेबाजों को चकमा देते हैं बुमराह- अब्दुल बासित
अब्दुल बासित ने जसप्रीत बुमराह को सबसे खतरनाक गेंदबाज बताया और कहा कि बुमराह का अजीबोगरीब एक्शन बल्लेबाजों को चकमा दे देता है। यही सबसे बड़ी वजह है कि बुमराह इतने सफल गेंदबाज बन सके हैं। अगर बुमराह को सख्त पिच पर खिलाया जाए तो वह बल्लेबाजों को चकमा दे सकते हैं। बुमराह बाकी सभी गेंदबाजों से अलग हैं, वह दूसरे गेंदबाजों की तरह लय पर निर्भर नहीं करते बल्कि वह आते हैं और विकेट लेकर चले जाते हैं। यही चीज उन्हें दूसरे गेंदबाजों से अलग बनाती है।
बांग्लादेश के खिलाफ कहर बरपाते हुए आएंगे नजर
टी20 विश्व कप के बाद बुमराह ने टीम में वापसी के लिए कमर कसने को तैयार हैं। उन्हें बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए भारत की टीम में शामिल किया गया है, जो 19 सितंबर को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में शुरू होगा। 2018 में अपने टेस्ट डेब्यू के बाद से बुमराह ने 36 मैचों में 159 विकेट लिए हैं। चेन्नई में मैच के बाद भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट 27 सितंबर से कानपुर में खेला जाएगा।
पहले टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम (ind vs ban test squad)
रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, शुभमन गिल, केएल राहुल, सरफराज खान, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), आर अश्विन, अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, जसप्रीत बुमराह और यश दयाल।




