back to top
24.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अब Apollo Tyres टीम इंडिया का नया जर्सी स्पॉन्सर, हुई Dream11 से भी बड़ी डील, 2027 तक का हुआ कॉन्ट्रैक्ट

Dream11 की BCCI के साथ स्पॉन्सरशिप डील खत्‍म हो गई है। इसके बाद अब Apollo Tyres अब भारतीय क्रिकेट टीम का नया जर्सी स्पॉन्सर बन गया है।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । भारतीय क्रिकेट टीम के जर्सी स्पॉन्सर को लेकर चल रहा इंतजार अब खत्म हो गया है। Apollo Tyres ने Team India के नए ऑफिशियल जर्सी स्पॉन्सर के रूप में अपनी जगह बना ली है। यह अहम ऐलान तब सामने आया जब बीसीसीआई (BCCI) ने Dream11 के साथ स्पॉन्सरशिप डील को रद्द कर दिया। दरअसल, Dream11 की डील रद्द होने की वजह भारत सरकार द्वारा बेटिंग ऐप्स पर लगाए गए प्रतिबंध हैं। 

इस डील के तहत Apollo Tyres ने हर मैच के लिए 4.5 करोड़ रुपये देने का प्रस्ताव दिया है। यह रकम Dream11 द्वारा दी जा रही 4 करोड़ रुपये की राशि से अधिक है। यह करार 2027 तक मान्य रहेगा। अब आने वाले मैचों में भारतीय क्रिकेट टीम की जर्सी पर Apollo Tyres का लोगो प्रमुखता से नजर आएगा। क्रिकेट एक्सपर्ट्स और मार्केट जानकारों का मानना है कि यह साझेदारी न केवल Team India को मजबूत ब्रांड समर्थन देगी, बल्कि Apollo Tyres की ब्रांड इमेज और मार्केट पोजिशन को भी और मजबूत बनाएगी।

एशिया कप में भारतीय पुरुष टीम के जर्सी पर कोई स्पॉन्सर नहीं 

वर्तमान समय में भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के पास एशिया कप के लिए कोई जर्सी स्पॉन्सर नहीं है, जबकि महिला टीम भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज में बिना किसी प्रायोजक के मैदान पर उतर रही है। Dream11 ने पुरुष टीम के एशिया कप से अपनी स्पॉन्सरशिप वापस ले ली है, जिसका कारण सरकार द्वारा हाल ही में ऑनलाइन गेमिंग में रियल मनी के दांव पर लगाया गया प्रतिबंध है।

बता दें कि 2 सितंबर को BCCI ने जर्सी स्पॉन्सरशिप के लिए नई बोली प्रक्रिया जारी की, जिसमें कुछ खास उद्योगों को बोली लगाने से रोक दिया गया। इसके तहत गेमिंग, बेटिंग, क्रिप्टोकरेंसी और तंबाकू से जुड़ी कंपनियां बोली नहीं लगा सकतीं। इसके अलावा खेल-कपड़े, बैंकिंग, वित्तीय सेवाएं, कोल्ड ड्रिंक, घरेलू उपकरण और इंश्योरेंस कंपनियों को भी इस प्रक्रिया से बाहर रखा गया है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि मौजूदा स्पॉन्सर्स के हितों का संरक्षण हो, क्योंकि ये कंपनियां पहले से ही BCCI के अन्य प्रायोजकों से जुड़ी हैं।

Dream11 ने अपनी स्पॉन्सरशिप खत्म करने का फैसला नई सरकार की Online Gaming Act 2025 के चलते लिया है, जिसमें रीयल मनी से खेले जाने वाले ऑनलाइन गेम्स पर सख्त रोक लगाई गई है। इस कानून के कारण भारतीय क्रिकेट टीम के स्पॉन्सरशिप क्षेत्र में बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं।

ड्रीम11 ने BCCI के साथ की थी कितने की डील ?

जुलाई 2023 में ड्रीम11 ने BCCI के साथ 358 करोड़ रुपये की महत्वपूर्ण स्पॉन्सरशिप डील की थी, जिसके तहत भारतीय पुरुष, महिला, इंडिया अंडर-19 और इंडिया-ए क्रिकेट टीमों की किट पर ड्रीम11 का नाम था। यह डील Byju’s की जगह पर हुई थी और क्रिकेट प्रेमियों के बीच ड्रीम11 की पहुंच को और बढ़ा दिया था। ड्रीम11 ने केवल टीमों की किट तक ही सीमित नहीं रहा, बल्कि इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में भी बड़ा निवेश किया। कंपनी ने एमएस धोनी, रोहित शर्मा, हार्दिक पंड्या, ऋषभ पंत और जसप्रीत बुमराह जैसे बड़े नामों को अपने ब्रांड एंबेसडर के रूप में चुना। 2020 में ड्रीम11 ने IPL ट्रॉफी का भी स्पॉन्सरशिप किया।

इसके अलावा ड्रीम11 कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL) का आधिकारिक फैंटेसी पार्टनर है, न्यूजीलैंड में आयोजित सुपर स्मैश का टाइटल स्पॉन्सर रहा है और ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग (पुरुष एवं महिला दोनों) के साथ भी इसका संबंध है। 2018 में ड्रीम11 ने इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के साथ भी पार्टनरशिप की थी। लेकिन अब, भारत सरकार द्वारा ऑनलाइन गेमिंग पर असली पैसे के दांव लगाने पर लगाए गए प्रतिबंध के चलते ड्रीम11 ने BCCI के साथ अपनी स्पॉन्सरशिप खत्म कर दी है। 

Advertisementspot_img

Also Read:

मुंबई की सड़कों पर उमड़ेगा नीला समंदर, दिल्ली में PM मोदी से मुलाकात के बाद मरीन ड्राइव पर ओपन बस विक्ट्री परेड, वानखेड़े में...

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। India ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतकर इतिहास रच दिया है। अहमदाबाद के Narendra Modi Stadium में खेले गए फाइनल मुकाबले...
spot_img

Latest Stories

Stock Market Today: लाल निशान पर खुला शेयर बाजार, Sensex 645 अंक टूटा; Nifty भी लाल निशान पर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। शुक्रवार, 13 मार्च को भारतीय शेयर...

मार्च में पड़ रही मई जैसी गर्मी! दिल्ली-NCR में 14 मार्च से बदलेगा मौसम, हल्की बारिश की संभावना

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों...

Akshay Kumar अपनी इन सीक्वल फिल्मों से मचाएंगे धमाल, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अक्षय कुमार इस साल कई...

क्या आप भी चाहती हैं चेहरे पर अच्छा ग्लो? तो इन चीजों से बनाएं फेस पैक

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में दिन...

Vastu Tips: शुक्रवार के दिन करें वास्तु उपाय चमक उठेगा आपका भाग्य, मिलेगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना...