नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क । भारत का सबसे ज्यादा चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 19 लगातार अपने ड्रामे और विवादों की वजह से सुर्खियों में है। इस बीच, शो से जुड़े कोरियोग्राफर और यूट्यूबर अवेज दरबार चर्चा का विषय बने हुए हैं। बताया जा रहा है कि उनकी लॉन्ग-टाइम गर्लफ्रेंड नगमा मिराजकर के साथ वे जल्द शादी कर सकते हैं।
लेकिन इस बीच अवेज दरबार पर गंभीर आरोप लग रहे हैं। खबर है कि उन पर कथित तौर पर डबल डेटिंग के आरोप लगाए गए हैं। ‘स्प्लिट्सविला’ फेम शुभी जोशी ने बिना नाम लिए अपने अफेयर का खुलासा किया। वहीं, म्यूजिक कंपोज़र अमल मलिक ने भी अवेज पर यही आरोप दोहराए हैं।
बिग बॉस 19 के कैप्टेंसी टास्क में कंटेस्टेंट्स अमल मलिक और बसीर अली ने दावा किया कि अवेज दरबार कई अफेयर्स में शामिल रहे हैं। आरोप है कि वे लड़कियों के DMs में फ्लर्टिंग और बहकाने वाले संदेश भेजते हैं तथा नगमा मिराजकर संग रिश्ते में रहते हुए भी कमिटमेंट से परे संबंध बनाए रखते हैं।
‘बिग बॉस 19’ एविक्ट हो चुकी नतालिया
बिग बॉस 19 से बेघर हो चुकीं कंटेस्टेंट नतालिया जानोसजेक ने अवेज दरबार और नगमा मिराजकर के रिश्ते पर प्रतिक्रिया दी है। नतालिया तीन हफ्ते तक दोनों के साथ घर में रहीं। उनका कहना है कि कैमरों के सामने दिखने वाला यह रिश्ता वाकई सच्चा है या सिर्फ शो की रणनीति, इस पर सवाल उठते रहे है।
घर के अंदर दोनों उन्हें बेहद प्यारे
बिग बॉस 19 से बाहर हुईं नतालिया जानोसजेक ने एक मीडिया चैनल से बातचीत में अवेज दरबार और नगमा मिराजकर के रिश्ते पर अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि घर के अंदर दोनों उन्हें बेहद प्यारे लगे। नतालिया ने साफ कहा कि वह उन्हें जज नहीं कर सकतीं, क्योंकि वे पर्सनली उनकी जान-पहचान में नहीं हैं।
डबल डेटिंग की चर्चा में क्या बोली नतालिया
नतालिया जानोसजेक ने डबल डेटिंग के आरोपों पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि ऐसे दावे अक्सर केवल “पांच मिनट की फेम” के लिए किए जाते हैं और इंडस्ट्री में आम हैं। नतालिया ने यह भी कहा कि उन्हें अवेज और नगमा की शादी की योजना के बारे में जानकारी है, इसलिए यह बनावटी नहीं लगती।
इंतजार करना ही बेहतर होगा- नतालिया
हालांकि, नतालिया ने कहा कि रिएलिटी शो का पूरा सच उन्हें नहीं पता, इसलिए इंतजार करना ही बेहतर होगा। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर अवेज का अतीत शो में सामने आया, तो यह हलचल मचा सकता है और नगमा के लिए मुश्किलें पैदा कर सकता है, हालांकि उन्हें उम्मीद है कि यह सिर्फ अफवाह है।
नतालिया ने मृदुल तिवारी पर भी दी राय
इस दौरान, नतालिया ने मृदुल तिवारी पर भी अपनी राय दी। उन्होंने कहा कि सवाल यह है कि क्या मृदुल सच में सच्चा था या बस मजे कर रहा था। नतालिया ने बताया कि मृदुल एक यूट्यूबर हैं और लोगों को एंटरटेन करना उनका पेशा है, इसलिए वह जानबूझकर शो में दर्शकों को प्रभावित कर रहे थे।





