back to top
27.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

‘किस्मत से कोई नहीं लड़ सकता’ T20 वर्ल्ड कप से बाहर होने पर गिल का छलका दर्द, टीम इंडिया को दी शुभकामनाएं

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम इंडिया में चयन न होने पर शुभमन गिल ने पहली बार चुप्पी तोड़ी और चयनकर्ताओं के फैसले को स्वीकार किया। उन्होंने भारतीय टीम को वर्ल्ड कप के लिए शुभकामनाएं दीं।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम से बाहर किए जाने के बाद पहली बार शुभमन गिल का दर्द सामने आया है। टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान शुभमन गिल ने चयनकर्ताओं के फैसले पर खुलकर प्रतिक्रिया दी और साफ शब्दों में कहा कि वह फैसले का सम्मान करते हैं, क्योंकि जो किस्मत में लिखा है, उसे कोई छीन नहीं सकता।

एशिया कप 2025 के जरिए टी20 टीम में वापसी करने वाले शुभमन गिल का प्रदर्शन उम्मीदों के अनुरूप नहीं रहा। पिछले साल टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में वह एक भी अर्धशतक नहीं लगा सके, जिसका असर सीधे उनके टी20 वर्ल्ड कप चयन पर पड़ा। साउथ अफ्रीका के खिलाफ हालिया टी20 सीरीज में वह टीम का हिस्सा थे, लेकिन खराब फॉर्म और टीम कॉम्बिनेशन के चलते उन्हें वर्ल्ड कप स्क्वॉड से बाहर कर दिया गया।

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे से पहले आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में शुभमन गिल ने कहा कि वह चयनकर्ताओं के फैसले को पूरी तरह स्वीकार करते हैं और टी20 वर्ल्ड कप में खेलने जा रही भारतीय टीम को शुभकामनाएं देते हैं। उन्होंने कहा, एक खिलाड़ी हमेशा देश के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देना चाहता है। मैं वहीं हूं, जहां मुझे होना चाहिए। चयनकर्ताओं ने जो फैसला लिया है, वह मुझे मंजूर है।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम की कमान सूर्यकुमार यादव को सौंपी गई है, जबकि अक्षर पटेल को उपकप्तान बनाया गया है। शुभमन गिल की गैरमौजूदगी को टीम संतुलन और मौजूदा फॉर्म से जोड़कर देखा जा रहा है। चयनकर्ताओं का मानना है कि मौजूदा कॉम्बिनेशन टीम की जरूरतों के हिसाब से ज्यादा उपयुक्त है।

हालांकि टी20 वर्ल्ड कप पर सभी की नजरें टिकी हैं, लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज भी खास रहने वाली है। इस सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली पर सबकी निगाहें होंगी। विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में दोनों दिग्गजों ने शानदार फॉर्म दिखाया है और बड़े स्कोर बनाकर यह साबित किया है कि उनका प्रभाव अभी भी बरकरार है।

शुभमन गिल की वनडे टीम में वापसी का सीधा असर यशस्वी जायसवाल पर पड़ सकता है। जायसवाल ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ हालिया वनडे सीरीज में अपना पहला शतक लगाया था, लेकिन टीम मैनेजमेंट शुभमन को ओपनिंग में उतारने के पक्ष में है। ऐसे में जायसवाल को अपनी पोजीशन छोड़नी पड़ सकती है।

हीं श्रेयस अय्यर की वापसी से भारत की लंबे समय से चली आ रही बल्लेबाजी क्रम की उलझन सुलझने की उम्मीद है। श्रेयस एक बार फिर नंबर-4 की जिम्मेदारी संभालने के लिए तैयार हैं। केएल राहुल विकेटकीपर-बल्लेबाज के रूप में निचले क्रम में बने रहेंगे, जिससे ऋषभ पंत के लिए प्लेइंग-11 में जगह बनाना मुश्किल नजर आ रहा है।

गेंदबाजी विभाग की बात करें तो वनडे सीरीज में जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पंड्या को आराम दिया गया है, ताकि वे टी20 असाइनमेंट्स के लिए तरोताजा रह सकें। तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा और प्रसिद्ध कृष्णा संभालेंगे, जबकि स्पिन में कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा और वॉशिंगटन सुंदर भारत की मजबूत ताकत होंगे।

कुल मिलाकर, टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने के बावजूद शुभमन गिल का संयमित और सकारात्मक रवैया यह दिखाता है कि वह आगे की चुनौतियों के लिए पूरी तरह तैयार हैं और सही समय का इंतजार कर रहे हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

विएन नाम का मतलब-Vien Name Meaning

Meaning of Vien / विएन नाम का मतलब: Complete/पूर्ण Origin...

28 या 29 मार्च कब रखा जाएगा कामदा एकादशी का व्रत? जानें सही तारीख और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में एकादशी व्रत...

Free Legal Aid: मुफ्त में मिलेगा वकील और कानूनी मदद, जानिए कैसे उठाएं इस सरकारी सुविधा का फायदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्याय का अधिकार हर किसी व्यक्ति...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵