नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय एथलीट नीरज चोपड़ा को फोन पर सिल्वर मेडल जीतने की बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने कहा कि देर रात भी लोग आपको उम्मीद के साथ देख रहे थे।
तुमने एक बार फिर देश को गौरवान्वित किया है
प्रधानमंत्री ने नीरज से उनकी चोट के बारे में पूछा और उनकी मां की सराहना भी की। जिन्होंने पाकिस्तानी खिलाड़ी अरशद नदीम को अपना बेटा बताया है। प्रधानमंत्री ने नीरज से कहा तुमने एक बार फिर देश को गौरवान्वित किया है।
फिटनेस इश्यू के बाद भी निरंतर बेहतरीन प्रदर्शन के लिए नीरज को बधाई
उन्होंने कहा कि फिटनेस इश्यू के बाद भी निरंतर बेहतरीन प्रदर्शन के लिए नीरज को बधाई दी है। बातचीत के दौरान नीरज ने कहा कि इंजरी के कारण वो खुद को ज्यादा पुश नहीं कर सके। मुकाबला बहुत सख्त था। इन हालातों में भी मैने अपने देश के लिए मेडल जीता इसलिए मैं खुश हूं। खेल में उतार चढ़ाव आते रहते हैं।
नीरज की जीत पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक्स पर पोस्ट कर उन्हें बधाई दी है।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक्स पर पोस्ट कर कहा है कि असाधारण एथलीट नीरज चोपड़ा को पेरिस ओलंपिक 2024 में पुरुषों के जैवलीन थ्रो कंपीटीशन में उनकी अद्भुत उपलब्धी और सिल्वर मेडल जीतने के लिए बहुत-बहुत बधाई। वह कड़ी मेहनत, समर्पण और निरंतरता के प्रतीक हैं। उनकी सफलता से पूरा देश खुश है।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर किया पोस्ट दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया है, नीरज उत्कृष्टता के साक्षात उदाहरण हैं। उन्होंने बार-बार अपनी प्रतिभा दिखाई है। भारत को खुशी है कि वो एक बार फिर ओलंपिक में सफल रहे हैं। रजत पदक जीतने पर उन्हें बधाई। वह आने वाले अनगिनत एथलीटों को अपने सपनों को पूरा करने और हमारे देश को गौरान्वित करने के लिए प्रेरित करते रहेंगे।
सेना की ओर से भी दी गई बधाई
भारतीय सेना की ओर से पी एक्स पर नीरज को बधाई दी है। एक्स पर की गई पोस्ट में लिखा है कि सुबेदार मेजर नीरज चोपड़ा ने भारत को गौरन्वित महसूस कराया। सिल्वर मेडल जीतने पर भारतीय सेना उन्हें बधाई देती है।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- https://raftaar.in





