back to top
27.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Paris Olympics 2024: पीएम मोदी ने नीरज चोपड़ा से की फोन पर बात, कहा- देर रात लोग आपको उम्मीद के साथ देख रहे थे

इन हालातों में भी मैने अपने देश के लिए मेडल जीता इसलिए मैं खुश हूं। खेल में उतार चढ़ाव आते रहते हैं: नीरज चोपड़ा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय एथलीट नीरज चोपड़ा को फोन पर सिल्वर मेडल जीतने की बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने कहा कि देर रात भी लोग आपको उम्मीद के साथ देख रहे थे।

तुमने एक बार फिर देश को गौरवान्वित किया है

प्रधानमंत्री ने नीरज से उनकी चोट के बारे में पूछा और उनकी मां की सराहना भी की। जिन्होंने पाकिस्तानी खिलाड़ी अरशद नदीम को अपना बेटा बताया है। प्रधानमंत्री ने नीरज से कहा तुमने एक बार फिर देश को गौरवान्वित किया है।

फिटनेस इश्यू के बाद भी निरंतर बेहतरीन प्रदर्शन के लिए नीरज को बधाई

उन्होंने कहा कि फिटनेस इश्यू के बाद भी निरंतर बेहतरीन प्रदर्शन के लिए नीरज को बधाई दी है। बातचीत के दौरान नीरज ने कहा कि इंजरी के कारण वो खुद को ज्यादा पुश नहीं कर सके। मुकाबला बहुत सख्त था। इन हालातों में भी मैने अपने देश के लिए मेडल जीता इसलिए मैं खुश हूं। खेल में उतार चढ़ाव आते रहते हैं।

नीरज की जीत पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक्स पर पोस्ट कर उन्हें बधाई दी है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक्स पर पोस्ट कर कहा है कि असाधारण एथलीट नीरज चोपड़ा को पेरिस ओलंपिक 2024 में पुरुषों के जैवलीन थ्रो कंपीटीशन में उनकी अद्भुत उपलब्धी और सिल्वर मेडल जीतने के लिए बहुत-बहुत बधाई। वह कड़ी मेहनत, समर्पण और निरंतरता के प्रतीक हैं। उनकी सफलता से पूरा देश खुश है।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर किया पोस्ट दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया है, नीरज उत्कृष्टता के साक्षात उदाहरण हैं। उन्होंने बार-बार अपनी प्रतिभा दिखाई है। भारत को खुशी है कि वो एक बार फिर ओलंपिक में सफल रहे हैं। रजत पदक जीतने पर उन्हें बधाई। वह आने वाले अनगिनत एथलीटों को अपने सपनों को पूरा करने और हमारे देश को गौरान्वित करने के लिए प्रेरित करते रहेंगे।

सेना की ओर से भी दी गई बधाई

 

भारतीय सेना की ओर से पी एक्स पर नीरज को बधाई दी है। एक्स पर की गई पोस्ट में लिखा है कि सुबेदार मेजर नीरज चोपड़ा ने भारत को गौरन्वित महसूस कराया। सिल्वर मेडल जीतने पर भारतीय सेना उन्हें बधाई देती है।

 

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- https://raftaar.in

 

Advertisementspot_img

Also Read:

नीरज चोपड़ा बने टेरिटोरियल आर्मी में मानद लेफ्टिनेंट कर्नल, राजनाथ सिंह रहे मौजूद

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत के स्वर्ण पदक विजेता भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा को भारतीय सेना की टेरिटोरियल आर्मी में मानद लेफ्टिनेंट कर्नल (Honorary...
spot_img

Latest Stories

LPG Crisis: भारत में कब-कब आया LPG गैस संकट? जानिए 2026 से पहले कब-कब लोगों को हुई गैस की किल्लत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते...

Chaitra Navratri 2026: घटस्थापना मुहूर्त, पूजा विधि और नौ दिन की त्योहार की पूरी जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म का सबसे पवित्र और...

भारत में क्या है इच्छा मृत्यु की प्रक्रिया? विदेशों से कितनी अलग है पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट...

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...