नई दिल्ली, रफ्तार। पूर्व विकेटकीपर एवं बल्लेबाज एमएस धोनी आईपीएल 2025 में भी बल्लेबाजी करते दिख सकते हैं। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पूर्व कप्तान धोनी का बीता सीजन शानदार रहा। उन्होंने कई शानदार पारियां खेलकर अपनी टीम को जीत के करीब या जीत दिलाई थी। फैंस को उनका हेलिकॉप्टर शॉट भी दिखा था।
रुतुराज को बनाया कप्तान
धोनी ने आईपीएल 2024 के आगाज होने से पहले चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की कप्तानी छोड़ने की घोषणा की थी। अब उनकी जगह युवा बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ कप्तानी हैं। उनकी कप्तानी में धोनी खेले हैं। CSK को पांच बार चैंपियन बनाने वाले सफल कप्तान धोनी का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा कि वे कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे। धोनी ने अपने पसंदीदा गेंदबाज और बल्लेबाज का नाम बताया।
फेवरेट बल्लेबाज का नहीं बताया नाम
वीडियो में धोनी ने बताया कि जसप्रीत बुमराह मेरे पसंदीदा गेंदबाज हैं। वहीं, बल्लेबाज के नाम पर उन्होंने गोलमोल जवाब दिया।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें– https://www.raftaar.in





