back to top
26.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Manoj Tiwary अब Gautam Gambhir पर भड़के; कहा-बाहर मिलने की देते थे धमकी, कहते थे- आज तुम्हारा काम खत्म हो गया

Manoj Tiwary and gautam Gambhir: पूर्व क्रिकेटर मनोज तिवारी संन्यास के बाद से लगातार कई क्रिकेटरों पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं। तिवारी सबसे पहले पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर भड़के थे।

नई दिल्ली, रफ्तार। पूर्व क्रिकेटर मनोज तिवारी संन्यास के बाद से लगातार कई क्रिकेटरों पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं। तिवारी सबसे पहले पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर भड़के थे। तिवारी ने कहा था कि उन्हें शतक मारने के बावजूद टीम से बाहर किया गया था। वह धोनी से पूछना चाहते हैं कि उन्हें शतक बनाने के बावजूद प्लेइंग-11 से क्यों बाहर किया गया था? अब मनोज तिवारी ने पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर पर गंभीर आरोप लगाएं हैं।

ड्रेसिंग रूप में गंभीर से हुई थी बहस

पूर्व खिलाड़ी मनोज तिवारी ने कहा कि IPL मैच के दौरान ड्रेसिंग रूम में कप्तान गौतम गंभीर से उनकी बहस हो गई थी। उसके बाद गंभीर ने धमकी दी थी। घटना 2013 के IPL सीजन के दौरान अरुण जेटली स्टेडियम में हुई थी।

उन्हें ऐसा नहीं कहना चाहिए था : मनोज

मनोज ने इंटरव्यू में बताया कि गंभीर ने कहा था-तुम मैच के बाद मुझसे बाहर मिलना, मैं तुम्हें देख लूंगा। आज तुम्हारा काम खत्म हो गया। मुझे लगता है कि उन्हें ऐसा नहीं कहना चाहिए था। उस दौरान दर्जनों पत्रकार मैदान के अंदर था। हर कोई गंभीर के शब्दों को सुन सकता था।

‘उस घटना का मुझे अफसोस’

उन्होंने कहा कि मुझे अब भी गंभीर के साथ हुई उस लड़ाई का अफसोस है। मैं उन लोगों में से नहीं हूं, जो सीनियर्स से झगड़ते हैं। उस मामले को टाला जा सकता था। सीनियरों संग मेरे रिश्ते बहुत अच्छे हैं, लेकिन एक घटना से मेरी बदनामी हुई। गंभीर गंभीर से रिश्ते अच्छे थे, इसलिए मुझे ज्यादा अफसोस है।

2008 में किया था इंटरनेशनल डेब्यू

मनोज तिवारी ने 2008 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे मुकाबले से इंटरनेशनल डेब्यू किया था। वह पहले मैच में दो रन पर आउट हो गए थे। इसके बाद उन्होंने अगला मुकाबला तीन साल बाद खेला। तिवारी ने दिसंबर 2011 में चेन्नई में वेस्टइंडीज के खिलाफ शतकीय पारी खेली थी। चौंकाने वाली बात है कि इसके बाद उन्हें अगले 14 मैचों में मौका नहीं दिया गया। मनोज ने आखिरी बार 2015 में जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच था।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

IPL में जब बीच मैदान हुआ था संग्राम, जानें आईपीएल इतिहास की सबसे भयंकर फाइट्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League सिर्फ चौकों-छक्कों और रोमांचक मुकाबलों के लिए ही नहीं, बल्कि खिलाड़ियों के बीच हुए भयंकर विवादों के लिए...
spot_img

Latest Stories

मार्च में बदलते मौसम बढ़ सकता है फ्लू का खतरा, बचाव के लिए करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल के महीने...

Tata Punch को टक्कर देने आई नई Hyundai Exter Facelift, जानिए कीमत और फीचर्स

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय कार बाजार में माइक्रो SUV...

बॉलीवुड की इन फिल्मों में दिखाई गई Eid की रौनक, आप भी देखें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज 21 मार्च को Eid...

देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही ईद, अलग-अलग शहरों में अदा की गई नमाज; PM मोदी ने दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देशभर में आज ईद-उल-फितर बड़े उत्साह...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵