back to top
27.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

वॉलीबॉल में केकेसी को हराकर एलसीसी बना चैंपियन, क्रिकेट में हुए चार मैच

-स्पीरियल 2021 के दूसरे दिन हुए विभिन्न खेलों के मुकाबले लखनऊ, 21 मार्च (हि.स.)। आईआईएसई ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के खेल प्रांगण में आयोजित वार्षिक खेल महोत्सव स्पीरियल-2021 के दूसरे दिन हुई क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉलीबाल की स्पर्धाओं में रोमांचक मुकाबले हुए। इसमें वॉलीबॉल के बालक वर्ग में एलसीसी की टीम फाइनल में जीत दर्ज कर चैंपियन बनी। बालक वर्ग में एलसीसी और केकेसी के बीच फाइनल मुकाबला हुआ, जिसे एलसीसी टीम ने जीत लिया। क्रिकेट में जयपुरिया टीम, सेंट्रल एकेडमी, एसआर ग्लोबल अैर एसआर मेमोरियल ने जीत दर्ज की। क्रिकेट में जयपुरिया ने आईआईएसई को 18 रन से हराया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी जयपुरिया की टीम ने 95 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में आईआईएसई टीम 4 विकेट खोकर महज 74 रन पर आल आउट हो गई। दूसरे मैच में सेंट्रल एकेडमी ने ब्राइट वे को 35 रन से हराया। सेंट्रल एकेडमी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट खोकर 112 रन बनाये। जवाब में ब्राइट वे महज 77 रन बनाकर आउट हो गई। तीसरे मुकाबले में एसआर ग्लोबल ने नेशनल इंटर कालेज को 22 रन से और एसआर मेमोरियल ने एचएएल को 16 रन से हराया। बैडमिंटन बालिका एकल में विशाखा ने रोहिनी को, निकिता ने मधु को, वैशाली ने विशाखा को, आशू ने निकिता को, वैशाली ने आशू को हराया। बालक एकल वर्ग में वरदान, आयुष, दीपक, हर्षित यादव व अर्पित और बालक डबल्स वर्ग में हर्षित और समर्थ, सौरभ और अंशुल ने जीत हासिल की। बालक वर्ग में एलसीसी और केकेसी के बीच फाइनल मुकाबला हुआ जो एलसीसी टीम ने जीत लिया। स्ट्रीट डांस में शैलेश ने मारी बाज़ी’ संस्था के प्रांगण में रविवार दोपहर हुए स्ट्रीट डांस कार्यक्रम में शैलेश को प्रथम, शिवा को द्वितीय और ऑरा को सांत्वना पुरस्कार मिला। इस दौरान विभिन्न जगहों से आए प्रतिभागियों ने अपनी नृत्य कला का जमकर प्रदर्शन किया जिसे देखकर दर्शकों ने खूब तालियां बजाई। कार्यक्रम में संस्था की सीएमडी फिरदौस सिद्दीकी, निदेशक डा. अरूण शुक्ल, प्राचार्या डा. शैल मिश्रा आदि उपस्थित रहे। हिन्दुस्थान समाचार/उपेन्द्र

Advertisementspot_img

Also Read:

हार्दिक पांड्या ने कमबैक करते ही 68 गेंदों में ठोक दिया शतक, लिस्ट-ए क्रिकेट में किया करियर का पहला धमाका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने लंबे समय बाद लिस्ट-ए क्रिकेट में वापसी की और मैदान पर आते ही...
spot_img

Latest Stories

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव...

27 मार्च को JDU राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए होगा चुनाव, जानिए किसके नाम पर लग सकती है मुहर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने राष्ट्रीय...

Oscar 2026 में धर्मेंद्र को भुला देने पर हेमा मालिनी का फूटा गुस्सा, रॉब मिल्स ने दी सफाई

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में जहां...

Stock Market Today: शुरुआती बढ़त के बाद फिसला शेयर बाजार, Sensex 120 अंक टूटा; Nifty भी लाल निशान में

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज भारतीय शेयर बाजार की...