back to top
24.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जो रूट एक अच्छे बल्लेबाज हैं लेकिन कप्तानी में रहे फेल: इयान चैपल

सिडनी, 30 जनवरी (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान इयान चैपल ने रविवार को कहा कि इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान जो रूट एक अच्छे बल्लेबाज हैं लेकिन उतने ही खराब कप्तान भी हैं। उन्होंने कहा कि एक टेस्ट कप्तान के रूप में रूट के पास प्लान और विचारों की कमी नजर आती है। रूट को हाल ही में आईसीसी टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर के रूप में नामित किया गया था, जिन्होंने 2021 में दो दोहरे शतकों सहित 15 मैचों में छह शतकों के साथ 1708 रन बनाए थे। 2021 में कप्तान रूट रन बनाने के लिहाज से सबसे आगे रहे, लेकिन कप्तानी के मामले में कमजोर साबित हुए, क्योंकि 15 में से सिर्फ चार मैच जीते और नौ हार गए, जिसमें ऑस्ट्रेलिया में एशेज को 4-0 से हारना भी शामिल था। चैपल ने रविवार को ईएसपीएन क्रिकइन्फो में लिखा, देश का नेतृत्व करने के बावजूद, जो रूट किसी भी अन्य कप्तान की तुलना में अधिक बार फेल साबित हुए। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि रूट या कोई अन्य अंग्रेजी खिलाड़ी आपको क्या बताता है, रूट एक अच्छे बल्लेबाज हैं लेकिन एक खराब कप्तान भी हैं। वह कभी भी एक सफल लीडर नहीं बन सके। चैपल ने बताया कि टेस्ट कप्तान रूट कहां चूके हैं। हालांकि उनके नेतृत्व में इंग्लैंड के पास घर में अच्छा रिकॉर्ड है। रूट के पास एक कप्तान के रूप में प्लान और विचारों की कमी है। अक्सर सत्र शुरू करने के लिए गेंदबाजों की उनकी पसंद ठीक साबित नहीं हुई है। 78 वर्षीय पूर्व कप्तान ने महसूस किया कि एक अलग भावना है कि रूट ने बहुत से ऑफ-फील्ड सलाहकारों की बात सुनी। एक अच्छे कप्तान को कार्यभार संभालना होता है और यह एक ऐसा क्षेत्र था, जहां रूट निराशाजनक रूप से विफल रहे। चैपल ने टिप्पणी की कि रूट प्रेस कॉन्फ्रेंस में गलतियों से सीखने की बात करते थे, लेकिन इंग्लैंड ने कभी इसे लागू नहीं किया। –आईएएनएस आरजे/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

IND vs SA: कप्तान शुभमन गिल का चौंकाने वाला फैसला, 3 गेंदों के बाद पवेलियन लौटे, जानें क्‍या थी वजह

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । कोलकाता के ईडन गार्डन्स में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला...
spot_img

Latest Stories

रेवती नाम का मतलब-Revati Name Meaning

Meaning of Revati / रेवती नाम का मतलब :...

Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि से पहले घर लाएं ये चीजें, दूर होंगी कंगाली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि में माता रानी...

फारूक अब्दुल्ला पर हुई फायरिंग को लेकर टेंशन में गुलाम नबी आजाद, गंभीर जांच की मांग की

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार की रात जम्मू कश्मीर के...

पेट्रोल-डीजल और गैस की किल्लत पर सरकार का एक्शन, अमित शाह की अध्यक्षता में कमिटी बनाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में पेट्रोल, डीजल और रसोई...

गर्मियां शुरू होने से पहले घूम आएं ये जगहें, मार्च में घूमने के लिए हैं बेस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च के महीने में न...

इच्छामृत्यु पर बनी इन फिल्मों को देखकर रह जाएंगे हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आपको बता दें कि, इस...