back to top
20.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जेसन गिलेस्पी ने पाकिस्तान टीम की कोचिंग छोड़ने की बताई वजह, लगाए गंभीर आरोप, बोले-‘PCB ने मुझे…’

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जेसन गिलेस्पी ने पाकिस्तान टेस्ट टीम की कोचिंग PCB के रवैये और अंदरूनी फैसलों के चलते छोड़ दी।उन्होंने आरोप लगाया कि बोर्ड ने उन्हें सम्मान और संवाद में नजरअंदाज किया।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज जेसन गिलेस्पी ने आखिरकार दिसंबर 2024 में अचानक पाकिस्तान टेस्ट टीम के हेड कोच पद से इस्तीफा देने का कारण साझा किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह कदम टीम के प्रदर्शन की वजह से नहीं, बल्कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के रवैये और अंदरूनी निर्णयों के चलते उठाया गया।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर आयोजित Q&A सेशन में गिलेस्पी ने बताया कि PCB के कुछ फैसले पेशेवर और व्यक्तिगत दोनों स्तर पर उनके लिए अपमानजनक थे। अप्रैल 2024 में पाकिस्तान की टेस्ट टीम की कमान संभालने के बाद गिलेस्पी ने देखा कि टीम लगातार रेड-बॉल क्रिकेट में संघर्ष कर रही थी। हालात तब और बिगड़े जब सीनियर असिस्टेंट कोच टिम नीलसन को बिना किसी सूचना के हटा दिया गया।

क्‍या बोले गिलेस्पी?

गिलेस्पी ने पाकिस्तान की टेस्ट टीम की हेड कोचिंग छोड़ने के पीछे की वजह स्पष्ट की है। उन्‍होंने लिखा “मैं पाकिस्तान की टेस्ट टीम का हेड कोच था और PCB ने हमारे सीनियर असिस्टेंट कोच को बिना मुझे बताए निकाल दिया। हेड कोच होने के नाते यह मेरे लिए पूरी तरह अस्वीकार्य था। इसके अलावा भी कई मुद्दे थे, जिनकी वजह से मैं खुद को अपमानित महसूस कर रहा था।” अब यह बयान क्रिकेट जगत में काफी चर्चा का विषय बना है, क्योंकि गिलेस्पी ने अपने इस्तीफे के पीछे बोर्ड की अंदरूनी नीतियों और प्रबंधन पर सवाल उठाए हैं।

‘कमजोर’ टीम को जेसन गिलेस्पी ने संवारने की कोशिश की 

जेसन गिलेस्पी ने पाकिस्तान की टेस्ट टीम का नेतृत्व संभालते समय साफ कहा कि बोर्ड के अंदरूनी फैसलों के बाद टीम के साथ काम करना मुश्किल था। उन्हें ऐसी टीम मिली थी जो आत्मविश्वास और निरंतरता की कमी से जूझ रही थी। उनकी शुरुआत भी आसान नहीं रही। सितंबर 2024 में पाकिस्तान को घरेलू टेस्ट सीरीज में बांग्लादेश के खिलाफ 2-0 से हार का सामना करना पड़ा, जिसमें टीम की बल्लेबाजी और संतुलन की पुरानी कमजोरियां फिर सामने आईं।

हालांकि, गिलेस्पी के कोचिंग में सुधार दिखाई देने लगा। अक्टूबर 2024 में पाकिस्तान ने घरेलू मैदान पर इंग्लैंड को 2-1 से हराकर हाल के वर्षों की सबसे यादगार टेस्ट सीरीज जीत दर्ज की। पहले टेस्ट में हार के बाद टीम ने पिच की परिस्थितियों और स्पिन गेंदबाजों का बेहतर इस्तेमाल किया और अगले दो मुकाबलों में इंग्लैंड पर पूरी तरह हावी रही। यह जीत गिलेस्पी की कोचिंग के तहत टीम की क्षमता और समन्वय में सुधार का प्रमाण थी।

जेसन गिलेस्पी ने PCB पर उठाए सवाल

जेसन गिलेस्पी ने पाकिस्तान की टेस्ट टीम की कोचिंग छोड़ने के पीछे की वजह साफ कर दी है। उनका कहना है कि यह निर्णय टीम के प्रदर्शन की वजह से नहीं, बल्कि PCB के रवैये और अंदरूनी कामकाज के कारण लिया गया। गिलेस्पी ने आरोप लगाया कि बोर्ड ने उन्हें पूरी पेमेंट नहीं दी, जबकि PCB का कहना है कि गिलेस्पी ने अपने कॉन्ट्रैक्ट के चार महीने के नोटिस पीरियड को पूरा नहीं किया।

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज ने कहा कि मुख्य समस्या नतीजों की नहीं, बल्कि कोचिंग स्टाफ के साथ सम्मान और संवाद की कमी की थी। उनका बयान यह उजागर करता है कि बोर्ड के अंदर फैसले किस तरह लिए जाते हैं और कोचिंग स्टाफ को कितनी नजरअंदाज किया जाता है। बता दें कि गिलेस्पी ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर (1996–2006) में ऑस्ट्रेलिया के लिए 71 टेस्ट, 97 वनडे और 1 टी20 इंटरनेशनल मैच खेलते हुए 402 विकेट लिए और 1531 रन बनाए। उनके अनुभव और रिकॉर्ड उन्हें दुनिया के जाने-माने तेज गेंदबाजों में से एक बनाते हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

ये क्या बोल गए आफरीदी… टीम इंडिया को लेकर उनका बयान फिर बना चर्चा का विषय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत ने टी20 विश्व कप 2026 का खिताब जीतकर क्रिकेट से सबसे छोटे फॉर्मेट में अपनी बादशाहत कायम कर ली है।...
spot_img

Latest Stories

रोज ट्रैवल के दौरान कैसे रखें स्किन का ध्यान? अपनाएं ये ट्रिक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। ऑफिस के दौरान महिलाओं को...