नई दिल्ली, रफ्तार। इस आईपीएल सीजन में फिलहाल किसी टीम ने प्लेऑफ में जगह पक्की नहीं की है। राजस्थान रॉयल्स 14 अंकों के साथ प्वाइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर है। ऐसा माा जा रहा था कि 7 मई के मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर राजस्थान प्लेऑफ की पहली टीम बनेगी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। अभी कोई भी टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर भी नहीं हुई है। प्वाइंट्स टेबल में सबसे नीचे मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस हैं।
Points Table में KKR और RR सबसे ऊपर
IPL में अब तक 56 मैच खेले गए हैं। केवल दो टीमें ऐसी दिख रहीं, जो प्लेऑफ के सबसे करीब हैं। प्वाइंट्स टेबल में केकेआर 16 अंक लेकर टॉप पर है। राजस्थान रॉयल्स के पास भी इतने अंक हैं। दोनों टीमें प्लेऑफ में जा सकती हैं, लेकिन कम-से-कम एक और मैच जीतना होगा। दोनों को इस जीत का बेसब्री से इंतजार है।
एक ही नंबर पर CSK, SRH, LSG और DC
इस वक्त चेन्नई सुपर किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद, एलएसजी और दिल्ली कैपिटल्स के 12 अंक हैं। ये सभी प्वाइंट्स टेबल में एक ही पायदान पर हैं। इनके बाद आरसीबी, पंजाब किंग्स, मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के पास आठ अंक हैं। ये चारों टीमें प्लेऑफ की रेस में हैं, लेकिन उनके लिए प्लेऑफ में जाना बहुत मुश्किल दिख रहा है।
KKR और RR सभी मैच हारने पर भी प्लेऑफ में पहुंच सकती हैं
केकेआर और राजस्थान के अभी तीन मैच बचे हैं। दोनों टीमों को सिर्फ जीत चाहिए। ये टीमें सभी मैच हारती भी हैं तो भी प्लेऑफ में पहुंचने की संभावनाएं रहेंगी। इसके बाद दो और स्पॉट के लिए जंग रहेगी। इस वक्त चार टीमें 12 अंक पर हैं। उसमें से कोई दो टीमें टॉप-4 में जगह पक्की करेंगी। यानी अगले मैच काफी ज्यादा अहम होने वाले हैं।
DC vs RR मैच की हाईलाइट्स
कल के मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 20 रनों से हराया था। दिल्ली ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी की। टीम ने 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 221 रन बनाए थे। टीम से सबसे अधिक अभिषेक पोरेल ने 65 रन बनाए। वहीं, राजस्थान टीम 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 201 रन ही बना सकी। कप्तान संजू सैमसन ने 46 गेंदों पर 86 रनों की पारी खेली। संजू के आउट होने पर विवाद भी हुआ। बता दें, राजस्थान की यह लगातार दूसरी हार है। इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने एक रन से हराया था। दूसरी ओर दिल्ली की यह 12 मैचों में छठी जीत रही।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in




