back to top
20.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

DC vs RR: राजस्थान ने टाॅस जीतकर चुनी गेंदबाजी, दिल्ली के बल्लेबाजों ने की धीमी शुरुआत

राजस्थान ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है। दिल्ली की टीम को बल्लेबाजों से बड़े स्कोर की उम्मीद रहेगी।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क| इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 का 56वें मै दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा है। मैच दिल्ली के घरेलू मैदान अरुण जेटली स्टेडियम में हो रहा है। राजस्थान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है। दोनों टीमें दो-दो बदलाव के साथ मैदान में उतरी हैं। दिल्ली कैपिटल्स ने एक ओवर में 6 रन बना लिया है।

राजस्थान की स्थिति है मजबूत

DC और RR के बीच इस सीजन यह दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है। पिछले मैच में राजस्थान को 12 रन से जीत मिल गई थी। RR का इस सीजन आज 11वां मैच है। टीम 10 में से 8 में जीत और 2 में हार के बाद 16 पॉइंट्स लेकर पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर बनी हुई है। DC का सीजन में 12वां मुकाबला है। DC ने 11 में से 5 जीत और 6 हार मिली है।

शुभम दुबे को टीम में मिला मौका

RR के ध्रुव जुरेल और शिमोरन हेटमायर चोट की वजह से बाहर हैं। इन दोनों की जगह शुभम दुबे और डोनोवन फरेरा को मौका मिला है। दूसरी ओर, दिल्ली में ईशांत शर्मा और गुलबदीन नाइब को प्लेइंग-11 में जगह दी है।

राजस्थान ने किया है बेहतर प्रदर्शन

राजस्थान और दिल्ली के बीच IPL में अब तक 28 मुकाबले हुए हैं। दिल्ली ने 13 और राजस्थान ने 15 जीता है दिल्ली के होम ग्राउंड अरुण जेटली स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच अब तक 8 मैच खेले गए। DC को 5 और RR को 3 में जीत हासिल हुई। दोनों टीमें यहां आखिरी बार 2019 में भिड़ी थीं। तब दिल्ली को जीत मिली थी।

दिल्ली कैपिटल्स : ऋषभ पंत (विकेटकीपर & कप्तान), जैक फ्रेजर-मैगर्क, अभिषेक पोरेल, शाई होप, ट्रिस्टन स्टब्स, गुलबदीन नइब, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, ईशांत शर्मा, खलील अहमद।

राजस्थान रॉयल्स : संजू सैमसन (कप्तान & विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल, रियान पराग, डोनोवन फरेरा, रोवमन पॉवेल, शुभम दुबे, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, आवेश खान, संदीप शर्मा और युजवेंद्र चहल।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:

Advertisementspot_img

Also Read:

सिर्फ 2 गेंदों में हैट्रिक? यह भारतीय गेंदबाज कर चुका है हैरतअंगेज कारनामा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 सीजन की शुरुआत होने को है। 28 मार्च से आईपीएल का फीवर शुरु हो जाएगा जिसमें पहला मैच रॉयल...
spot_img

Latest Stories

Special Recipe: नवरात्रि के नौ दिनों तक बनाए खास पकवान, व्रत में खा सकती हैं आसानी से

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) शुरू...

West Bengal Assembly Election 2026: कैसा रहा है Bahrampur Assembly Seat पर सियासी संग्राम, जानिए किसका रहा दबदबा

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026...

Divyanka Tripathi ने कई महीने तक छुपाई प्रेग्नेंसी, अब बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका...

जारी होने वाला है GATE 2026 का रिजल्ट, दाखिला लेने के लिए जान लें देश के Top 20 Engineering Colleges

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के लाखों इंजीनियरिंग के छात्रों...

…तो एक बार फिर RCB के नाम होने जा रहा है IPL 2026 का खिताब? दिग्गज खिलाड़ी ने कर दी भविष्यवाणी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 विश्व कप में विश्वविजेता बनने...

Anant Singh Bail: दुलारचंद हत्याकांड में जेल में बंद अनंत सिंह आएंगे बाहर, पटना HC ने जमानत दी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार के मोकामा से बाहुबली विधायक...