back to top
15.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

DC Vs RR, IPL 2024 : सबसे मजबूत Rajasthan Royals से आज दिल्ली की टक्कर, DC से इस खिलाड़ी का कट सकता है पत्ता

DC vs RR Score Live: आईपीएल में आज का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान के बीच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। यह मैच दिल्ली के लिए अधिक अहम है। राजस्थान पहले से ही प्लेऑफ में करीब-करीब पहुंच चुकी है।

नई दिल्ली, रफ्तार: इस आईपीएल में अब तक की सबसे बेहतरीन टीम राजस्थान रॉयल्स से आज दिल्ली कैपिटल्स की भिड़ंत होगी। यह मैच दिल्ली के लिए बेहद अहम है। आज की हार-जीत से दिल्ली के प्लेऑफ में पहुंचने की गुंजाइश तय होगी। फिलहाल प्वाइंट्स टेबल में दिल्ली कैपिटल्स छठे नंबर पर है। वहीं, राजस्थान रॉयल्स दूसरे नंबर पर है। दिल्ली कैपिटल्स को इससे पहले के मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 12 रनों से हार मिली थी। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स ने अपने पिछले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स से शिकस्त पाई थी। दूसरी ओर राजस्थान रॉयल्स को बीते मैच में सनराइजर्स हैदराबाद से एक रन से हार मिली थी।

राजस्थान के पास ‘यशस्वी’ बल्लेबाज

राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। राजस्थान को दूसरी बार ट्रॉफी जीतने के लिए टीम के युवा भारतीय बाएं हाथ के बल्लेबाज की जरूरत है। हैदराबाद के खिलाफ पिछले मैच में यशस्वी ने धमाकेदार अर्धशतक जड़ा था। आज भी यह खिलाड़ी बड़ा स्कोर बनाना चाहेंगे।

पृथ्वी शॉ को नहीं मिल सकता है मौका

ईशांत शर्मा फिट हो चुके हैं। अब डेविड वार्नर को लेकर आज फैसला लिया जाएगा। दिल्ली कैपिटल्स पृथ्वी शॉ और कुमार कुशाग्र के बीच किसी को टीम में शामिल करेगा। प्रदर्शन की बात करें तो पृथ्वी शॉ को स्विंग गेंदें खेलने में परेशानी आती है। पिछले चार मैच में उनकी औसत 11.75 है। इस कारण कुमार कुशाग्र को आज टीम में शामिल किया जा सकता है। तेज गेंदबाज रसिख सलाम इंपैक्ट प्लेयर हो सकते हैं। राजस्थान रॉयल्स में बतौर इंपैक्ट प्लेयर युजवेंद्र चहल और जोस बटलर में अदला-बदली की जा सकती है।

राजस्थान रॉयल्स की संभावित प्लेइंग-11

कप्तान संजू सैमसन, यशस्वी जयसवाल, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, जोस बटलर, शिमरॉन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, आर अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, आवेश खान, संदीप शर्मा। (इंनैक्ट प्लेयर: युजवेंद्र चहल)।

दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग-11

कप्तान ऋषभ पंत, जेक फ्रेजर मैकगर्क, शाई होप, अभिषेक पोरेल, ट्रिस्टन, अक्षर पटेल, कुमार कुशाग्र, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, खलील अहमद, लिजाद विलियम्स।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

IPL 2026 से पहले BCCI ने जारी की नई गाइडलाइंस, जानिए क्या है ये साढ़े तीन घंटे वाला नया नियम?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के शुरू होने से पहले बीसीसीआई ने सभी टीमों के लिए नई गाइडलाइंस जारी कर दी हैं।...
spot_img

Latest Stories

Rani Mukerji को सांवले रंग की वजह से मिला रिजेक्शन, फिर यू पलट गई किस्मत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में 90's से...

Travel Tips: बिना देरी के निकल जाएं इन जगहों पर, सुंदर हरा -भरा दिखेगा नजारा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप कई दिनों से...

Vastu Tips: नवरात्रि के नौ दिनों तक करें ये खास उपाय, घर में बनी रहेगी सुख समृद्धि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navratri) शुरू हो गई...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵