back to top
22.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

DC vs GT, Rishabh Pant: ऋषभ पंत ने टी-20 में रचा इतिहास, विराट कोहली और अमला का तोड़ा रिकॉर्ड

IPL 2024 : दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान पंत ने टी-20 मैच में एक गेंदबाज के खिलाफ सर्वाधिक रन बनाने का बड़ा विश्व रिकॉर्ड बनाया है। पंत ने भारतीय तेज गेंदबाज मोहित शर्मा की 18 गेंदों पर 62 रन बनाए हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार। दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की है। कप्तान ऋषभ पंत की तूफानी पारी की बदौलत टीम ने बुधवार को जीत दर्ज की। पंत ने 43 गेंदों पर नाबाद 88 रन बनाए। इस पारी में पंत के नाम एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड दर्ज हो गया। पंत ने एक टी-20 मैच में एक गेंदबाज के खिलाफ सर्वाधिक रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। पंत ने मोहित शर्मा की 18 गेंदों पर 62 रन बनाए हैं। इसमें सात चौके और तीन छक्के शामिल हैं। यह दुनिया में किसी टी-20 मैच में किसी भी बल्लेबाज द्वारा एक गेंदबाज के खिलाफ सिर्फ सबसे अधिक रन नहीं, बल्कि किसी खिलाड़ी द्वारा एक गेंदबाज के खिलाफ एक पारी में 60 से ज्यादा रन बनाने का पहला रिकॉर्ड भी है।

कोहली और हाशिम अमला ने बनाए हैं 50 से ज्यादा रन

पंत आईपीएल इतिहास में विराट कोहली (उमेश यादव) और हाशिम अमला (लसिथ मलिंगा) का रिकॉर्ड तोड़ा है। इन दोनों बल्लेबाजों ने किसी गेंदबाज के खिलाफ 50 से ज्यादा रन बनाए हैं। पंत आईपीएल 17 में एक मैच में एक गेंदबाज के खिलाफ 50 से अधिक रन बनाने वाले तीसरे खिलाड़ी हैं।

पंत ने टीम के लिए सबसे अधिक रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर

पंत ने पारी में 20वें ओवर में मोहित पर फिर छक्का जड़कर दिल्ली को 200 स्कोर के पार पहुंचाया। पंत ने तीसरी गेंद पर चौका और अगली तीन गेंदों पर फिर छक्के मारे। उन्होंने आठ छक्के लगाए। इनमें सात छक्के मोहित की गेंदों पर जड़े। इस ओवर में 31 रन जुटाए। पंत 43 गेंदों पर 88 रन बनाकर नाबाद लौटे। पंत ने आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए 19 बार 50 से अधिक रन बनाए हैं। वह इस टीम के लिए सबसे ज्यादा बार 50+ स्कोर बनाने के मामले में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। इस लिस्ट में शीर्ष पर डेविड वॉर्नर हैं, जिन्होंने 24 बार ऐसा किया है।

अक्षर और पंत ने संभाली पारी

अक्षर पटेल ने राशिद खान पर चौका लगाकर 37 गेंदों पर आईपीएल में दूसरा अर्धशतक लगाया। उन्होंने 43 गेंदों पर पांच चौके और चार छक्के की मदद से 66 रनों की पारी खेली। दूसरी ओर मोहित पर पंत प्रहार करते रहे। उन्होंने 18वें ओवर में छक्का लगाकर 34 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया। यह पंत का आईपीएल में 18वां अर्धशतक है।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

WPL 2026 Final: खिताब के लिए आज आमने-सामने होंगी DC और RCB, जानिए कब और कहां देखें मैच

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। महिला प्रीमियर लीग 2026 का फाइनल मुकाबला आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। दिल्ली कैपिटल्स ने...
spot_img

Latest Stories

Google में नौकरी पाना है आसान, इस प्रॉसेस को फॉलो करेंगे तो इंटर्नशिप पर बरसेंगे लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Google जैसी बड़ी और वैश्विक कंपनी...

असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं लेकिन नहीं पता UGC NET दें या CSIR NET? जानिए दोनों में क्या है अंतर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जो छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते...

IPL में अब कभी दिखाई नहीं देंगी ये टीमें, कभी आईपीएल में बोलती थी तूती

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League (IPL) दुनिया की...

26 या 27 मार्च, किस दिन मनाई जाएगी रामनवमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पौराणिक कथाओं के अनुसार, चैत्र...

बार-बार हो रहा है डैंड्रफ, तो इन बातों को न करें नजरअंदाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आपको बार-बार डैंड्रफ का...

Ravivar Mantra: आज रविवार के दिन इन मंत्रों का करें जाप, सूर्य भगवान हर मनोकामना करेंगे पूरी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार के दिन सूर्य भगवान...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵