back to top
23.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

DC vs RR, Sanju Samson: संजू सैमसन के OUT और NOT OUT को लेकर नवजोत सिंह सिद्धू और इरफान पठान ‘भिड़ गए’

IPL 2024: आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए मुकाबले में संजू सैमसन का आउट होना विवादों से घिरा है। इस पर नवजोत सिंह सिद्धू और इरफान पठान के अलग-अलग मत हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार। इस आईपीएल में अंपायर के फैसले बार-बार विवादों में आ रहे हैं। मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबले में राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन विजयी पारी खेल रहे थे, लेकिन शाई होप ने बाउंड्री पर शानदार कैच पकड़ा। इसे तीसरे अंपायर ने आउट दे दिया। इससे संजू सैमसन असंतुष्ट थे। इस मसले पर मैच बाद भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज और मौजूदा कमेंटेटर नवजोत सिंह सिद्धू और तेज गेंदबाज इरफान पठान आमने-सामने हो गए। इसक वीडियो वायरल हो रहा है।

सिद्धू बोले- नॉट आउट था, इरफान ने आउट करार दिया

संजू ने 46 गेंदों पर 86 रनों की पारी खेली। इस पारी में आठ चौके और 6 छक्के भी लगाए। मैच राजस्थान की पकड़ में था, लेकिन संजू सैमसन के आउट होने के बाद टीम जीत के स्कोर तक नहीं पहुंच पाई। इसके बाद IPL के ब्रॉडकास्टर स्टार स्पोर्ट्स पर पूर्व भारतीय बल्लेबाज नवजोत सिंह सिद्धू और पूर्व तेज गेंदबाज इरफान पठान आमने-सामने हो गए। सिद्धू का कहना था कि संजू आउट नहीं हैं। जबकि, इरफान कह रहे थे कि आउट हैं। इसे लेकर मजाकिया अंदाज में ही सही, लेकिन दोनों में काफी देर बहस होती रही। इसका वीडियो खुद इरफान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है।

एक छोर से मोर्चा संभाले थे संजू

दरअसल, दिल्ली स्थित अरुण जेटली स्टेडियम पर में पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 221 रन बनाए। राजस्थान को जीत के लिए 222 रन चाहिए थे। रनों का पीछा करने उतरी राजस्थान को शुरुआत में ही झटके लग गए। सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और फिर जॉस बटलर आउट हो गए। एक छोर पर कप्तान संजू सैमसन टिके रहे। वे जबरदस्त बल्लेबाजी कर रहे थे। इसी बीच ऐसा मोड़ आया, जो विवाद बना है।

16वें ओवर में विवाद गहराया

मैच के 16वें ओवर में मुकेश कुमार की गेंद पर संजू ने लॉन्ग ऑन की ओर जबरदस्त स्ट्रोक खेला। यह गेंद सीधे बाउंड्री पर पहुंची, जहां शाई होप ने कैच लपक लिया। हालांकि यह साफ नहीं था कि होप का पैर बाउंड्री से छुआ या नहीं। तीसरे अंपायर ने रिप्ले देखकर संजू को आउट दे दिया, मगर मैदान पर लगी बिग स्क्रीन में लग रहा था कि होप का पैर बाउंड्री रोप पर छू गया है। मैदान पर मौजूद संजू ने भी इसे देखा और वह अंपायर के फैसले से नाखुश थे। वह पहले पवेलियन ओर जाने लगे, लेकिन बाद में लौटे और अंपायर से बात करने की कोशिश की, लेकिन अंपायर कुछ सुनने को तैयार नहीं थे। उनका कहना था कि फैसला हो गया है। वे आउट हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

IPL 2026 से पहले MS धोनी पर बड़ा बयान: एक्स-CSK खिलाड़ी बोले- अब युवाओं को जिम्मेदारी देने का समय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। IPL 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है और एक बार फिर सबसे ज्यादा चर्चा में रहने...
spot_img

Latest Stories

LPG, CNG और PNG में क्या होता है अंतर? जानिए रसोई से गाड़ियों तक इन गैसों का काम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव, खासकर Iran...

Solo घूमने के लिए भारत की ये बेस्ट जगहें, जहां मिलेगा सुकून

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में ज्यादातर...

Alia Bhatt Birthday: 19 की उम्र में एक्ट्रेस ने किया डेब्यू, बड़ा अनोखा रहा अब तक का फिल्मी सफर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आलिया भट्ट सिनेमा की चर्चित...

Vastu Tips: पापमोचनी एकादशी के दिन करें ये वास्तु उपाय, घर में सुख समृद्धि की होगी वृद्धि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पापमोचनी एकादशी के दिन आपको...