back to top
22.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

KKR vs SRH: मां अस्पताल में भर्ती, पर KKR को ट्रॉफी जिताने में जुटे Rahmanullah Gurbaz

KKR vs SRH Match Highlights: कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के लिए आईपीएल 2024 बेहतरीन साबित हुआ है। टीम प्वाइंट्स टेबल में नंबर एक पर रही और अब फाइनल में पहुंच चुकी है।

नई दिल्ली, रफ्तार। आईपीएल 2024 के फाइनल में मंगलवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने प्रवेश कर लिया। KKR ने सनराइजर्स हैदराबाद (SH) को 8 विकेट से हराकर फाइनल का टिकट कटा लिया। इस बीच KKR के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज (Rahmanullah Gurbaz) ने बताया है कि वह अपनी बीमार मां को अस्पताल में भर्ती छोड़कर कोलकाता के कैंप से जुड़े हुए हैं।

फिल सॉल्ट के स्वदेश लौटने के बाद बड़ी जिम्मेदारी बढ़ी : गुरबाज

इस अफगानिस्तानी खिलाड़ी ने KKR vs SRH मुकाबले में 14 गेंदों पर 23 रनों की अहम पारी खेली। मंगलवार को गुरबाज ने बताया कि उनकी मां अब भी बीमार हैं, लेकिन टीम के खिलाड़ी फिल साल्ट के अपने देश लौटने के बाद केकेआर को उनकी जरूरत थी, इसलिए वह वापस आए। बता दें, कुछ समय पहले गुरबाज अपनी बीमार मां के पास रहने के लिए केकेआर को छोड़कर स्वदेश लौट गए थे। रहमानुल्लाह ने कहा है कि मेरी मां अस्पताल में हैं, लेकिन मेरा परिवार केकेआर भी है। केकेआर ने जब कहा कि उन्हें मेरी जरूरत है, क्योंकि साल्ट जा रहा है तो मुझे वापस आना पड़ा।

कल के मैच में क्या हुआ था ?

मंगलवार को खेले गए मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुन थी। मिचेल स्टार्क की बेहतरीन गेंदबाजी ने SRH को महज 159 रनों पर रोक दिया। केकेआर ने 6 ओवर शेष रहते हुए 160 रनों का लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया।

SRH के पास एक और मौका

KKR से मिली हार के बाद भी SRH के पास फाइनल में एंट्री मारने का एक मौका बचा है। साल 2016 की चैंपियन टीम SRH अब क्वालीफायर-2 में एलिमिनेटर की विजेता टीम का सामना करेगी। उस मैच को जीतने वाली टीम 26 मई को फाइनल में केकेआर के खिलाफ खेलेगी। बता दें, IPL 2024 का एलिमिनेटर मुकाबला आज अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स (RR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच खेला जाएगा। एलिमिनेटर में हारने वाली टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी। जीतने वाली टीम क्वालीफायर-2 में SRH से भिड़ेगी।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी है! इस दिन जारी होगा IPL का पूरा शेड्यूल, पहले मैच में KKR-SRH होंगे आमने सामने

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के 18वें सीजन का पूरा शेड्यूल जल्द जारी होने वाला है। ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक,...
spot_img

Latest Stories

रेवती नाम का मतलब-Revati Name Meaning

Meaning of Revati / रेवती नाम का मतलब :...

Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि से पहले घर लाएं ये चीजें, दूर होंगी कंगाली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि में माता रानी...

फारूक अब्दुल्ला पर हुई फायरिंग को लेकर टेंशन में गुलाम नबी आजाद, गंभीर जांच की मांग की

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार की रात जम्मू कश्मीर के...

पेट्रोल-डीजल और गैस की किल्लत पर सरकार का एक्शन, अमित शाह की अध्यक्षता में कमिटी बनाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में पेट्रोल, डीजल और रसोई...

गर्मियां शुरू होने से पहले घूम आएं ये जगहें, मार्च में घूमने के लिए हैं बेस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च के महीने में न...

इच्छामृत्यु पर बनी इन फिल्मों को देखकर रह जाएंगे हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आपको बता दें कि, इस...