back to top
28.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

KKR Vs SRH: श्रेयस अय्यर ने IPL में रचा इतिहास, Final को लेकर यह कारनामा करने वाले दुनिया के पहले कप्तान बने

KKR vs SRH Shreyas Iyer : केकेआर और हैदराबाद के बीच मुकाबले में कोलकाता ने धमाकेदार जीत दर्ज की। कप्तान श्रेयस अय्यर ने कोलकाता की जीत के साथ अपने नाम एक बड़ा रिकॉर्ड दर्ज किया।

नई दिल्ली, रफ्तार। आईपीएल 2024 के फाइनल (IPL 2024 Final) में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की एंट्री हो गई है। केकेआर (KKR) ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 8 विकेट से हराकर यह जगह पाई है। मंगलवार को खेले गए मुकाबले में केकेआर के कप्तान श्रेयस अय्यर ने इतिहास रच डाला। श्रेयस आईपीएल की दो टीमों को फाइनल में पहुंचाने वाले दुनिया के पहले कप्तान बन गए हैं। इससे पहले अय्यर ने दिल्ली कैपिटल्स को 2020 में फाइनल में पहुंचाया था। हालांकि, टीम फाइनल में हार गई थी। दूसरी टीम केकेआर है, जिसे उन्होंने फाइनल तक का सफर तय कराया है। कल के मैच में श्रेयस ने चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 24 गेंदें खेलेकर 241.67 की स्ट्राइक रेट से नाबाद 58 रन जड़े। अपनी पारी में 5 चौके-4 छक्के भी लगाए।

2022 में KKR से जुड़े थे अय्यर

श्रेयस ने 2022 में दिल्ली कैपिटल्स से अपना रिश्ता तोड़ा था। वह 2022 के मेगा ऑक्शन में शामिल होकर कप्तान बनाए गए थे। चोट लगने की वजह से अय्यर आईपीएल 2023 में नहीं खेले थे। इस सीजन में वह कप्तानी कर न केवल केकेआर को प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंचाया, बल्कि फाइनल में भी एंट्री दिलवा दी है।

धोनी ने खेला है सबसे अधिक IPL फाइनल

अब तक सबसे ज्यादा बार IPL फाइनल खेलने वाले कप्तानों में महेंद्र सिंह धोनी सबसे पहले पायदान पर हैं। धोनी ने कप्तान के तौर पर 10 फाइनल मैच खेले हैं। रोहित शर्मा ने 5 और गौतम गंभीर के नाम दो बार रिकॉर्ड दर्ज है। श्रेयस दो बार फाइनल में पहुंच इस एलीट लिस्ट में शामिल हुई है। अहम बात है कि अय्यर के मेंटर गौतम गंभीर हैं। गंभीर ने छह साल पहले दिल्ली डेयर डेविल्स की कप्तानी छोड़ दी थी। इसके बाद अय्यर कप्तान बनाए गए थे। अब गंभीर और श्रेयस एक ही टीम के मेंबर हैं।

हैदराबाद के पास अब भी मौका

कोलकाता से मिली हार के बाद भी हैदराबाद के पास फाइनल में पहुंचने का मौका है। 2016 की चैंपियन हैदराबाद अब क्वालीफायर-2 में एलिमिनेटर की विजेता टीम से भिड़ेगी। उस मैच को जीतने वाली टीम 26 मई को फाइनल में केकेआर का सामना करेगी। आईपीएल 2024 का एलिमिनेटर मुकाबला आज अहमदाबाद में राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच है। एलिमिनेटर में हारने वाली टीम टूर्नामेंट से बाहर होगी। वहीं, जीतने वाली टीम क्वालीफायर-2 में हैदराबाद से भिड़ेगी।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी है! इस दिन जारी होगा IPL का पूरा शेड्यूल, पहले मैच में KKR-SRH होंगे आमने सामने

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के 18वें सीजन का पूरा शेड्यूल जल्द जारी होने वाला है। ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक,...
spot_img

Latest Stories

OTT से लेकर सिनेमाघर तक, इस हफ्ते रिलीज होगी कई फिल्में और सीरीज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। साल की शुरुआत से ही...

Gold Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल और सोने के आज के दाम: जानिए किन शहरों में हुए बदलाव और नई कीमतें

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आज सुबह देशभर में पेट्रोल और...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵