नई दिल्ली, रफ्तार। इस आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को सबसे बड़ी शिकस्त दी है। इससे आक्रोशित LSG के मालिक संजीव गोयनका मैदान पर ही टीम के कप्तान केएल राहुल (KL Rahul) पर भड़क गए। गोयनका ने सबके सामने केएल राहुल को कॉरपोरेट एम्प्लॉय की तरह डांटा, जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने गोयनका पर खूब भड़ास निकाला। LSG को IPL में बैन करने तक की BCCI से मांग कर दी।
हेड कोच के आने पर भी शांत नहीं हुए गोयनका
वायरल वीडियो में गोयनका काफी गुस्से में केएल राहुल से बातें कर रहे हैं। इस दौरान राहुल काफी असहज दिख रहे। उनके चेहरे पर गहरी निराशा दिख रही है। इस दौरान टीम के हेड कोच जस्टिन लैंगर वहां पहुंचते हैं। फिर भी गोयनका का गुस्सा शांत नहीं होता। वह आगे भी केएल पर नाराजगी जताते रहते हैं। गोयनका के इस रवैये की खूब आलोचना हो रही है।
मैच हाईलाइट्स
मैच में LSG ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 166 रनों का लक्ष्य दिया था। जवाब में हैदराबाद की सलामी जोड़ी अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने तूफानी पारी खेली। दोनों ने महज 9.4 ओवर में 167 रन बना डाला। यह LSG की लगातार दूसरी हार है, जिसकी वजह से टीम के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें काफी कम हो गईं हैं। अब लखनऊ एक भी मैच हारती है तो प्लेऑफ से बाहर हो जाएगी।
ट्रेविस हेड ने 30 गेंदों पर जड़े नाबाद 89 रन
LSG की ओर से आयूष बदौनी और निकोलत पूरन की नाबाद पारी खेली थी। निकोलस पूरन ने 26 गेंदों पर नाबाद 48 रन बनाए। इस दौरान छह चौके और एक छक्का लगाया। आयूष ने 30 गेंदों पर नौ चौकों की मदद से नाबाद 55 रनों की पारी खेली थी। हैदराबाद की ओर से भुवनेश्वर कुमार ने 2 विकेट झटके। हैदराबाद की तरफ से अभिषके शर्मा ने 28 गेंदों पर आठ चौके और छह छक्कों की मदद से नाबाद 75 और ट्रेविस हेड ने 30 गेंदों पर आठ चौके और आठ छक्कों के साथ नाबाद 89 रन बनाए। SRH ने 10 विकेट से मुकाबला अपने नाम किया।
LSG की छठी हार
LSG की 12 मैचों में छठी हार है। टीम की नेट रनरेट -0.769 हो गई है। लखनऊ बचे दोनों मैच जीतती है तो उसके 16 प्वाइंट्स होंगे। टीम को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए दिल्ली कैपिल्स, चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद से कड़ी टक्कर मिलेगी। इसके साथ उसे उम्मीद करनी होगी कि हैदराबाद, चेन्नई और दिल्ली अपना कम-से-कम एक और मैच हार जाए।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in





