नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क| इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 17वें सीजन के 67वें मुकाबले में आज मुंबई इंडियंस (MI) और लखनऊ सुपर जायंट्स में मुकाबला वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में मुंबई ने कप्तान ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ ने 214/6 स्कोर बनाया था। जवाब में मुंबई को जीत के लिए 215 रन बनाना होगा।
लखनऊ के बल्लेबाजों ने किया कमाल
लखनऊ के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। पीयूष चावला ने दीपक हुड्डा (11 रन) को नेहल के हाथों आउट करवा दिया था। केएल राहुल ने 41 गेंदों पर 55 रन की पारी खेली थी। देवदत्त पडिकल शून्य पर पवेलियन लौट गए। मार्कस स्टोनिस ने 22 गेंदों पर 28 रन की पारी खेली। दीपक हुड्डा ने 9 गेंदों पर 11 रन बनाकर आउट हो गए। निकोलस पूरन ने 29 गेंदों पर 75 रन बनाकर आउट हो गए। आयुष बडौनी ने 10 गेंदों पर 22 रन की पारी खेली।
निकोलस पूरन-केएल राहुल ने लगातार अर्धशतक
निकोलस पूरन ने शानदार पारी खेली है। अपनी पारी के दौरान निकोलस पूरन लगातार तेज रन बना रहे थे। उन्होंने 29 गेंदों पर 75 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। दूसरी तरफ केएल राहुल ने शानदार पारी खेली। वे लगातार बाउंड्री लगा रहे थे। मुकाबले में उन्होंने एक छोर को संभाल कर रखा। वहीं आखरी ओवर्स में लगातार तेज रन बना रहे थे। उन्होंने 39 गेंदों पर 55 रन की पारी खेली।
अर्जुन तेंदुलकर को मिला मौका
मुंबई इंडियंस के गेंदबाज जसप्रीत बुमराह मुकाबला नहीं खेल रहे हैं। उनको जगह पर अर्जुन तेंदुलकर को मौका दिया गया। इसके अलावा डेवाल्ड ब्रेविस और रोमारियो शेफर्ड को भी मौका मिला। वहीं ओपनर देवदत्त पडिक्कल और फास्ट बॉलर मैट हेनरी को टीम में शामिल किया गया।
मुंबई के गेदबाजों ने खूब लूटाए रन
मुंबई के गेंदबाजों का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। उनके गेंदों पर लगातार बाउंड्री लग रही थी। नुवान थुशारा ने 3 विकेट लिया। पीयूष चावला ने 4 ओवर में 29 रन देकर 3 विकेट लिए।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- https://www.raftaar.in/




