back to top
27.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

RCB vs CSK मैच में बारिश हुई तो आरसीबी को टॉस का ही सहारा, पहले बल्लेबाजी नहीं की तो Playoffs से बाहर हो जाएगी

RCB Playoffs Scenario: आईपीएल 2024 में शनिवार को खेले जाने वाले मुकाबले में बारिश होने पर ओवरों में कटौती होती है तो आरसीबी को हर हाल में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करनी होगी।

नई दिल्ली, रफ्तार। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के प्लेऑफ के आखिरी स्लॉट के लिए शनिवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच मुकाबला होगा। यह भिड़ंत बेहद रोमांचक होने वाला है, क्योंकि दोनों टीमें मजबूत हैं। आरसीबी लगातार 5 मैच जीत चुकी है। बहरहाल, सबसे बड़ी चिंता बारिश बनी हुई है। अगर, इस मैच में बारिश हुई तो RCB या CSK की प्लेऑफ सीन क्या बनेगी? दरअसल, बेंगलुरु स्थित एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच में CSK को प्लेऑफ में जाने के लिए सिर्फ यह मुकाबला जीतना है। वहीं, RCB को हर हाल में CSK को काफी बड़े अंतर से हराना है।

18 मई को बारिश होने का पूर्वानुमान

आरसीबी के फैंस के लिए बुरी खबर है। मौसम विभाग के अनुसार 18 मई को बेंगलुरु में पूरे दिन बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि 14 से 19 मई के बीच बेंगलुरु में भारी बारिश के साथ तूफान आ सकता है। अगर यह मैच बारिश की चपेट में आता है तो दोनों टीमों को सिर्फ 1-1 अंक मिलेंगे। इस स्थिति में RCB के केवल 13 अंक ही हो सकेंगे। जबकि, CSK के 15 अंक हो जाएंगे और वह प्लेऑफ में पहुंच जाएगी।

ओवरों में कटौती होने पर क्या करना होगा?

अगर, बारिश की वजह से ओवरों में कटौती की जाती है और मैच छोटा होता है तो RCB को हर हाल में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करनी पड़ेगी। RCB ऐसा नहीं कर पाता है तो प्लेऑफ में जाने की उम्मीद करीब-करीब समाप्त हो जाएगी।

बारिश होने पर RCB पहले बल्लेबाजी करती है तो

  • 20 ओवर में RCB को कम-से-कम 200 स्कोर करना होगा। वहीं, CSK को 182 रनों पर रोकना होगा।

  • मैच 19 ओवर का होने पर RCB को 200 रन बनाने होंगे। फिर CSK को 182 पर निपटाना होगा।

  • मैच 18 ओवर का हुआ तो RCB को 190 रन बनाना चाहिए। CSK को 172 रनों पर रोकना चाहिए।

  • 17 ओवर का मैच होने पर RCB को 180 स्कोर करने होंगे। चेन्नई को 162 पर रोकना होगा।

  • मैच 16 ओवर का खेला गया तो RCB को 170 रन बनाने होंगे। फिर CSK को 152 पर रोकना पड़ेगा।

  • मैच 15 ओवर का खेले जाने पर RCB को 170 स्कोर करना पड़ेगा और CSK को 152 पर थामना होगा।

  • मैच 14 ओवर का खेला गया तो तो RCB को 160 रनों का लक्ष्य देना होगा। CSK को 142 स्कोर पर रोकना होगा।

  • मैच 13 ओवर का खेला गया तो RCB को 160 रन बनाने होंगे। CSK को 142 स्कोर पर रोकना पड़ेगा।

  • मैच 12 ओवर का हुआ तो RCB को 150 स्कोर करने होंगे। CSK को 132 पर रोकना चाहिए।

  • मैच 11 ओवर के होने पर RCB को 140 रन बनाने होंगे। CSK को 122 स्कोर पर रोकना पड़ेगा।

  • मैच 10 ओवर का खेला गया तो RCB को 130 स्कोर करना चाहिए। फिर CSK को 112 रनों पर समेटना होगा।

  • मैच 9 ओवर का खेला गया तो RCB को 120 स्कोर करना होगा। चेन्नई को 102 रनों पर रोकना होगा।

RCB पहले गेंदबाजी की तो…

  • 20 ओवर में CSK 201 रनों का लक्ष्य देती है तो RCB को 18.1 ओवर में ही चेज़ करना पड़ेगा।

  • 19 ओवर के मैच में CSK 201 रनों का लक्ष्य देती है तो RCB को 17.1 ओवर में ही चेज करना पड़ेगा।

  • 18 ओवर का मैच खेला गया तो CSK 191 स्कोर का लक्ष्य देती है तो RCB को 16.1 ओवर में ही हासिल करना होगा।

  • मैच 17 ओवर का हुआ औरCSK 181 रनों का लक्ष्य देती है तो RCB को 15.1 ओवर में ही रन चेज करना पड़ेगा।

  • मैच 16 ओवर का रहा और अगर CSK 170 स्कोर करती है तो RCB को 14.1 ओवर में 171 रन बनाने होंगे।

  • मैच 15 ओवर का मैच हुआ और CSK 171 रनों का लक्ष्य दी है तो RCB को 13.1 ओवर में हासिल करना पड़ेगा।

  • मैच 14 ओवर का रहा और CSK 161 का लक्ष्य देती है तो RCB को 12.1 ओवर में लक्ष्य पाना होगा।

  • 13 ओवर के मैच में CSK 161 रनों का लक्ष्य देती है तो RCB को 11.1 ओवर में चेज करना होगा।

  • मैच 12 ओवर का खेला गया और अगर CSK 151 रनों का लक्ष्य देती है तो RCB को इसे 10.1 ओवर में हासिल करना पड़ेगा।

  • मैच 11 ओवर का हुआ और CSK 141 रनों का लक्ष्य देती है तो RCB को इसे 9.1 ओवर में हासिल करना होगा।

  • मैच 10 ओवर का खेला गया और CSK 130 स्कोर करती है तो RCB को 8.1 ओवर में ही 131 रन बनाने होंगे।

  • मैच 9 ओवर का हुआ और CSK 121 का लक्ष्य दी तो RCB को 7.1 ओवर में चेज करना होगा।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

तनय नाम का मतलब-Tanay Name Meaning

Tanay Name Meaning -तनय नाम का मतलब: पुत्र /Son Origin...

इस Hanuman Jayanti भगवान को लगाएं ‘बेसन के लड्डुओं’ का भोग, ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का...

PMKVY क्या है? जानें योग्यता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PMKVY एक कौशल प्रशिक्षण योजना है...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵