back to top
15.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

IPL 2024 Playoff: आईपीएल प्लेऑफ पर ब्रायन लारा की बड़ी भविष्यवाणी, बता दिया RCB और CSK में कौन मारेगी बाजी

Brain Lara on RCB vs CSK IPL 2024 : आईपीएल 2024 के प्लेऑफ के लिए 18 मई को चेन्नई सुपर किंग्स र आरसीबी के बीच मैच होगा।

नई दिल्ली, रफ्तार। आईपीएल 2024 में गुरुवार को खेला गया मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया। मैच में टॉस भी नहीं हो सका। ऐसे में बिना खेल के सनराइजर्स हैदराबाद ने प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया। मौजूदा प्वाइंट्स टेबल (IPL 2024 Points Table) में पहले नंबर पर कोलकाता है। टीम प्लेऑफ के लिए सबसे पहले क्वालीफाई की है। दूसरे नंबर पर राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ में क्वालीफाई किया है। तीसरे नंबर पर हैदराबाद ने प्लेऑफ में क्वालीफाई कर लिया है। चौथी टीम का निर्णय 18 मई को होगा। यानी कल चेन्नई सुपर किंग्स और आरसीबी (CSK vs RCB) में मुकाबला होगा। जो टीम जीतेगी वो प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करेगी।

RCB जीतेगी : लारा

CSK और RCB के बीच कौन टीम बाजी मारेगी, उस पर वेस्टइंडीज के दिग्गज पूर्व क्रिकेटर ब्रायन लारा ने प्रतिक्रिया दी है। ब्रायन लारा ने आरसीबी की जीत की भविष्यवाणी की है। लारा ने कहा कि ठीक है, यह सिर्फ फॉर्म की बात नहीं है। मेरा मतलब है कि आरसीबी के पास अभी पांच मैचों में जीत का सिलसिला है। इस साल किसी अन्य टीम ने ऐसा नहीं किया है। आरसीबी के पास विराट कोहली हैं, जो जबरदस्त फॉर्म में हैं। हालांकि सबसे महत्वपूर्ण बात है कि अन्य खिलाड़ी भी अपनी भूमिका अच्छी तरह से निभा रहे हैं, जो टीम की सफलता को महत्वपूर्ण है।

मोहम्मद सिराज और विराट अच्छा प्रदर्शन कर रहे

वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर ने कहा कि RCB ने कभी भी आईपीएल नहीं जीता है। उनमें इस जीत की भूख दिखती है। उन्हें यह मैच प्लेऑफ में पहुंचने में मदद करेगा। यह शानदार मौका है। टीम का फॉर्म काफी अच्छा है। मोहम्मद सिराज और विराट अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। युवा खिलाड़ी आ रहे हैं। लारा ने कहा कि आरसीबी की गति जैसा कि हमने अब तक देखी है, वह उन्हें इस टूर्नामेंट में आगे ले जाएगी। मैंने उन्हें CSK के खिलाफ लाइव खेलते देखा है। टीम निश्चित रूप से जीतेगी। बता दें, हाल के कुछ मैचों में आरसीबी का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। पहले सात मैचों में से सिर्फ एक मैच जीतने के बाद टीम लगातार पांच मैचों में जीत दर्ज की है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Vastu Tips: नवरात्रि के नौ दिनों तक करें ये खास उपाय, घर में बनी रहेगी सुख समृद्धि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navratri) शुरू हो गई...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵