नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क| सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान राॅयल्स को 1 रन से हरा दिया है। हैदराबाद ने शुरुआती ओवर में संजू सैमसन का विकेट लिया था। गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने राजस्थान पर शुरुआती ओवर में दबान बनाया। वहीं दूसरी तरफ राजस्थान के बल्लेबाजों ने भी शानदार प्रदर्शन किया। लेकिन राजस्थान टारगेट करने में कामयाब नहीं हो सकी।
सनराइजर्स हैदराबाद ने IPL-2024 के 50वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को जीत के लिए 202 रन का टारगेट दिया था। राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में हैदराबाद ने टॉस जीतकर बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट पर 201 रन बनाया था।
राजस्थान को शुरुआत में लगे झटके
जवाब में राजस्थान ने एक रन पर दो विकेट गंवा दिए। शुरुआत में ही राजस्थान की बल्लेबाजी कामयाब नहीं लग रही थी। यशस्वी जायसवाल ने रन बनाए। जोस बटलर और कप्तान संजू सैमसन शून्य पर आउट हुए। दोनों विकेट भुवनेश्वर कुमार ने हासिल किया।
हैदराबाद के बल्लेबाजों ने किया कमाल
नितिश कुमार रेड्डी ने 42 बॉल पर 76 रन की शानदार पारी खेली। ट्रैविस हेड ने भी 44 बॉल पर 58 रन बनाया था। उन्होंने सीजन में तीसरी फिफ्टी लगाया था। हेनरिक क्लासन ने 19 बॉल पर नाबाद 42 रन की पारी खेली। RR के आवेश खान ने 2 विकेट लिया। संदीप शर्मा ने एक विकेट हासिल किया।
भुवनेश्वर कुमार ने की शानदार गेंदबाजी
भुवनेश्वर कुमार ने शानदार गेंदबाजी की है। उन्होंने शुरुआत में ही राजस्थान के दो बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया। राजस्थान टीम पर दबाव बनाने में सफल रहे।
राजस्थान के यशस्वी-रेयान ने की शानदार साझेदारी
यशस्वी जायसवाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 40 गेंदों पर 67 रन की धुआंधार पारी खेली। मुकाबले में यशस्वी लगातार ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे थे। रेयान पराग ने शानदार 49 गेंदों पर 77 रन की पारी खेली थी।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
सनराइजर्स हैदराबाद : पैट कमिंस (कप्तान), अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, अनमोलप्रीत सिंह, हेनरिक क्लासन (विकेटकीपर), नितिश कुमार रेड्डी, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, मार्को यानसन, भुवनेश्वर कुमार, और टी नटराजन।
राजस्थान रॉयल्स : संजू सैमसन (कप्तान & विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल, रेयान पराग, ध्रुव जुरेल, रोवमन पॉवेल, ध्रुव जुरेल, शिमरोन हेटमायर, रविचंद्रन अश्विन, आवेश खान, ट्रेंट बोल्ट, संदीप शर्मा और युजवेंद्र चहल।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:





