back to top
24.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

आईपीएल 2021: यूएई आने पर उत्साहित हूं: बोल्ट

अबुधाबी, 12 सितम्बर (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने कहा कि वह आईपीएल 2021 के दूसरे चरण से पहले यूएई आने पर उत्साहित हैं। आईपीएल 2021 के पहले भाग में बोल्ट ने सात मैचों में 8.46 के औसत से आठ विकेट लिए। रविवार को मुंबई इंडियंस द्वारा पोस्ट किए गए एक वीडियो में बोल्ट ने कहा, मैंने कुछ महीनों का आनंद लिया है। मैं यहां वापस आने के बाद काफी उत्साहित हूं। यहां बहुत गर्मी है। छह दिनो का क्वारंटीन खत्म हो गया है, अब टीम में शामिल होने के लिए उत्साहित हूं बोल्ट ने कहा, निश्चित रूप से कुछ अच्छी यादें हैं। उसी होटल, उसी कमरे में वापस आना। अद्भुत टीम रूम और जाहिर है, सुविधाएं बिल्कुल समान हैं। इसलिए उम्मीद है कि हम अपनी यादें ताजा कर सकते हैं। बोल्ट ने कहा, मुझे लगता है कि मैं अभी यहां आया हूं इसलिए मुझे शायद अधिक गर्मी का सामना करना पर रहा है। मुझे अभ्यस्त होने समय लगेगा। डिफेंडिंग चैंपियंस मुंबई इंडियंस 19 सितंबर को दुबई में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आईपीएल 2021 अभियान के अपने दूसरे चरण की शुरूआत करेगी। –आईएएनएस आरएसके/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

Purple Cap Winners: गेंदबाजों की बादशाहत का प्रतीक, जानिए किन भारतीयों ने मचाया धमाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में जहां बल्लेबाजों के लिए ऑरेंज कैप खास होती है, वहीं गेंदबाजों के लिए पर्पल कैप (Purple...
spot_img

Latest Stories

विएन नाम का मतलब-Vien Name Meaning

Meaning of Vien / विएन नाम का मतलब: Complete/पूर्ण Origin...

28 या 29 मार्च कब रखा जाएगा कामदा एकादशी का व्रत? जानें सही तारीख और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में एकादशी व्रत...

Free Legal Aid: मुफ्त में मिलेगा वकील और कानूनी मदद, जानिए कैसे उठाएं इस सरकारी सुविधा का फायदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्याय का अधिकार हर किसी व्यक्ति...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵