back to top
29.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

आईओसी ने टोक्यो ओलंपिक के लिए रिफ्यूजी एथलीटों के नामों की घोषणा की

लुसाने, 8 जून (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) ने आगामी टोक्यो ओलंपिक में ओलंपिक झंडे तले प्रतिस्पर्धा करने के लिए 29 रिफ्यूजी एथलीटों के नामों को अपनी मंजूरी दे दी। इस साल 23 जुलाई को होने वाले टोक्यो 2020 खेलों के उद्घाटन समारोह में 13 मेजबान रॉष्ट्रीय ओलंपिक समिति के रिफ्यूजी एथलीट जापान राष्ट्रीय स्टेडियम में ओलंपिक ध्वज अपने हाथ में लिए दूसरे स्थान पर प्रवेश करेगी। केन्या के टेगला लोरूपे, ओलंपियन और पूर्व मैराथन विश्व-रिकॉर्ड धारक, टीम के शेफ डी मिशन होंगे। पूरी रिफ्यूजी टीम 12 और 13 जुलाई को दोहा में पहली बार मिलेंगे और वे 14 जुलाई को टोक्यो ओलंपिक के लिए रवाना होंगे। टोक्यो ओलंपिक में भाग लेने वाले रिफ्यूजी एथलीटों ने मंगलवार को आईओसी के अध्यक्ष थॉमस बाक से वर्चुअल मुलाकात की। बाक ने कहा, सारे रिफ्यूजी खिलाड़ी पूरे ओलंपिक समाज के लिए एक बहुत ही मूल्यवान धरोवर हैं। जिन कारणों ने इस टीम का गठन हुआ था वह आज भी मौजूद हैं। इस समय विश्व में बहुत सारे लोग दूसरे देशों में बसे हैं और इसी वजह से आईओसी रिफ्यूजी ओलंपिक टीम बनाई गई। – -आईएएनएस ईजेडए/जेएनएस

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि से पहले घर लाएं ये चीजें, दूर होंगी कंगाली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि में माता रानी...

फारूक अब्दुल्ला पर हुई फायरिंग को लेकर टेंशन में गुलाम नबी आजाद, गंभीर जांच की मांग की

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार की रात जम्मू कश्मीर के...

पेट्रोल-डीजल और गैस की किल्लत पर सरकार का एक्शन, अमित शाह की अध्यक्षता में कमिटी बनाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में पेट्रोल, डीजल और रसोई...

गर्मियां शुरू होने से पहले घूम आएं ये जगहें, मार्च में घूमने के लिए हैं बेस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च के महीने में न...

इच्छामृत्यु पर बनी इन फिल्मों को देखकर रह जाएंगे हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आपको बता दें कि, इस...