back to top
30.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

भारतीय टीम दर्शकों के बिना काउंटी एकादश के खिलाफ अभ्याय मैच खेलेगी

लंदन, 15 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय टेस्ट टीम इंग्लैंड में काउंटी चैंपियनशिप एकादश के खिलाफ दर्शकों के बिना तीन दिवसीय अभ्यास मैच खेलेगी। यह मैच इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले तैयारी के लिए है। अभ्यास मैच 20 जुलाई से रिवरसाइड ग्राउंड में खेला जाएगा। डरहम क्रिकेट ने इसकी पुष्टि की। डरहम काउंटी क्रिकेट ने बयान जारी कर कहा, हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि अमीरात रिवरसाइड भारत और काउंटी चैंपियनशिप एकादश के बीच अभ्यास मैच की मेजबानी करेगा। बयान में कहा, विश्व की नंबर-2 टेस्ट टीम ने इस बार अमीरात रिवरसाइट को अपना घरेलू आयोजन स्थल बनाया है। टीम 20 जुलाई से काउंटी के खिलाफ अभ्यास मैच खेलेगी। विराट कोहली के नेतृत्व वाली टीम के खिलाफ तीन दिनों के खेल में काउंटी सर्किट से कई खिलाड़ी होंगे। सूत्रों के अनुसार, भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं और फिलहाल आईसोलेशन में है। इसी कारण अभ्यास मैच को दर्शकों के बिना कराने का फैसला किया गया है। भारत और इंग्लैंड के बीच चार अगस्त से पांच मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू होनी है। –आईएएनएस एसकेबी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

CJM के आदेश के बावजूद अनुज चौधरी पर FIR नहीं, संभल SP बोले-हम फैसले को चुनौती देंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के संभल जिले में संभल हिंसा मामले में तैनात तत्कालीन पुलिस अधिकारियों के खिलाफ मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (CJM) विभांशु सुधीर...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Election 2026: क्या चौथी बार सत्ता में लौटेंगी ममता बनर्जी या BJP बदलेगी 15 साल का खेल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को...

Nora Fatehi के नए गाने पर मचा बवाल, अब सिंगर Armaan Malik ने भी किया रिएक्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इस...

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव...

27 मार्च को JDU राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए होगा चुनाव, जानिए किसके नाम पर लग सकती है मुहर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने राष्ट्रीय...