back to top
32.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

नो हैंड शेक पॉलिसी पर लगा विराम, सुल्तान जोहोर कप में भारत-पाक खिलाड़ियों ने मिलाया हाथ

सुल्तान जोहोर कप 2025 (Sultan Johor Cup 2025 ) में भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ियों ने हाई फाइव किया। जिसकी कुछ तस्वीरें और वीडियो भी वायरल हो रहे है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । एशिया कप 2025 में भारत-पाकिस्तान के तीनों मुकाबलों, जिसमें फाइनल भी शामिल था। इस मैच में टीम के कप्‍तान सूर्यकुमार यादव और टीम ने एक फैसला लिया कि, विरोधी टीम से टॉस के वक्त भी, मैच के खत्म होने के बाद भी पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाएंगे। 

एशिया कप 2025 में सूर्या ने पाकिस्तान के खिलाफ जीत के बाद न सिर्फ मैच के दौरान बल्कि ट्रॉफी पीसीबी चेयरमैन मोहसिन नकवी से लेने से भी इनकार कर दिया। लेकिन हॉकी में इसके उलट नजारा देखने को मिला, जब सुल्तान जोहोर कप 2025 में भारत-पाकिस्तान के खिलाड़ी एक-दूसरे को हाई-फाइव करते नजर आए, जिससे खेल भावना की मिसाल कायम हुई।

भारत-पाक के खिलाड़ियों में हाई-फाइव


सुल्तान जोहोर कप 2025, जो मलेशिया में हो रहा अंडर-21 टूर्नामेंट है, में भारत और पाकिस्तान के बीच मंगलवार को मुकाबला हुआ। मैच से पहले और राष्ट्रगान के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने एक-दूसरे के साथ हाई फाइव किया, जिसे सोशल मीडिया पर खूब सराहा जा रहा है। यह पल खेल भावना की खूबसूरत मिसाल बन गया है।

खिलाडि़यों को दी गई थी सख्‍त हिदायत


पाकिस्तान हॉकी टीम को क्रिकेट की तरह भारत से हाथ न मिलाने का डर था, इसलिए खिलाड़ियों को पहले से ही मानसिक तौर पर तैयार रहने की हिदायत दी गई थी। एक अधिकारी ने मीडिया को बताया, “अगर भारत के खिलाड़ी मैच से पहले या बाद में हाथ नहीं मिलाते हैं तो उसे नजरअंदाज करें और आगे बढ़ें। खिलाड़ियों को भावनात्मक टकराव से बचने की सलाह दी गई है।”

क्या रहा भारत-पाक मैच का नतीजा?


अब बात मुकाबले की करें तो सुल्तान जोहोर कप 2025 में मंगलवार को खेला गया भारत-पाकिस्तान मैच रोमांचक ड्रॉ पर खत्म हुआ। पाकिस्तान ने मैच की शुरुआत धमाकेदार करते हुए 5वें मिनट में पहला गोल किया। 39वें मिनट में भी पाकिस्तान ने बढ़त दो गोल तक पहुंचा दी। 

53वें मिनट में भारत ने वापसी करते हुए तीसरा गोल किया और बढ़त हासिल की, लेकिन 55वें मिनट में पाकिस्तान ने भी तीसरा गोल कर बराबरी बना ली। मैच 3-3 के रोमांचक स्कोर के साथ ड्रॉ पर समाप्त हुआ।

Advertisementspot_img

Also Read:

पिता के निधन से शोक में डूबे रिंकू सिंह, टूर्नामेंट में खेलेंगे या नहीं? BCCI ने दी ताजा जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह पर 27 फरवरी की सुबह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। लिवर कैंसर से जूझ रहे...
spot_img

Latest Stories

Chaitra Navratri 2026: घटस्थापना मुहूर्त, पूजा विधि और नौ दिन की त्योहार की पूरी जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म का सबसे पवित्र और...

भारत में क्या है इच्छा मृत्यु की प्रक्रिया? विदेशों से कितनी अलग है पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट...

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...

हरीश राणा को SC ने इच्छा मृत्यु की इजाजत दी, देश में पहली बार हुआ ऐसा फैसला

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को...