नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत-बांग्लादेश (Ind vs Ban) के बीच दूसरा टेस्ट मुकाबला बारिश के बाद देरी से शुरु हो पाया था। बांग्लादेश ने लंच तक 2 विकेट के नुकसान पर 74 रन बनाए। भारत की ओर से आकाशदीप ने 6 ओवर में धारदार गेंदबाजी करते हुए 6 ओवर में 14 रन देकर 2 विकेट झटके हैं। बांग्लादेश के लिए अभी मोमिनुल हक और नजमुल हुसैन शांतो क्रीज पर मौजूद हैं।
संतुलित रही बांग्लादेश की पारी
भारत ने टॉस जीतकर बांग्लादेश को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया था। बांग्लादेश की ओर से जाकिर हसन और शादमन इस्लाम ओपनिंग करने उतरे। भारतीय गेंदबाजों के सामने जाकिर हसन की पारी लड़खडाती हुई नजर आ रही थी, लिहाजा जाकिर 24 गेंद खेलकर कोई रन नहीं बना सके और 9वें ओवर की तीसरी गेंद पर आकाशदीप की गेंद पर यशस्वी जयसवाल को कैच थमा बैठे। जबकि भारत को दूसरा विकेट लेने में भी परेशानी नहीं हुई ओर शादमन इस्लाम 36 गेंदों पर 24 रन बनाकर आकाशदीप की गेंद पर LBW हो बैठे।
लोकल ब्वॉय को नहीं मिला मौका
कानपुर की पिच धीमी होने के कारण उम्मीद जताई जा रही थी कि लोकल ब्वॉय कुलदीप यादव को मौका मिल सकता है लेकिन ऐसा नहीं हुआ। भारत दूसरे मुकाबले में भी तीन तेज गेंदबाजों और दो स्पिन गेंदबाजों के साथ उतरा है। पहले सेशन का खेल देखें तो यह फैसला भारत के हित में जाता हुआ नजर आ रहा है। पहले ही सेशन में दो विकेट लेकर आकाशदीप ने मानसिक तौर पर बांग्लादेश को गहरा आघात पहुंचाया है।




