नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत ने चेन्नई मुकाबले में जीत हासिल करके सीरीज की शुरुआत जीत के साथ की थी। कानपुर टेस्ट के दौरान भी जीत का सिलसिला जारी रहा। सीरीज के दूसरे टेस्ट में भारत ने बांग्लादेश 7 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही 3 टेस्ट मैचों की श्रृंखला में भारत 2-0 से आगे हो गया है। हालांकि आखिरी मैच जीतकर भारत बांग्लादेश को क्लीन स्वीप करना चाहेगा। मैच की दूसरी पारी में बांग्लादेश ने भारत को 95 रन का टारगेट दिया था जिसे भारत ने केवल 17.2 ओवर में हासिल कर लिया।
यशस्वी जायसवाल ने संभाली बल्लेबाजी की कमान
दूसरी पारी में भारतीय बल्लेबाजी की कमान यशस्वी जायसवाल ने संभाली जिन्होंने सबसे ज्यादा 51 रन बनाए। जायसवाल के अलावा रोहित शर्मा कुछ खास कमाल नही दिखा सके और 8 रन पर आउट हो गए। विराट ने भी अपने बल्लेबाजी के जौहर दिखाए और 29 महत्वपूर्ण रन बनाकर जीत में योगदान दिया जबकि मैच के विनिंग रन ऋषभ पंत के बल्ले से निकले।
शादमन इस्लाम के अलावा ढह गई थी बांग्लादेशी बल्लेबाजी
पहली पारी में पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेशी टीम 10 विकेट के नुकसान पर केवल 233 रन ही बना सकी थी जबकि जवाबी पारी में भारत ताबड़तोड पारी खेलते हुए 285 रन बनाने में कामयाब रहा और 51 रन की लीड दर्ज कर ली। दूसरी पारी (Ind vs Ban 2nd Test Day 5) में बांग्लादेश की ओर से सबसे ज्यादा रन शादमन इस्लाम बनाने में कामयाब रहे जिन्होंने 101 गेंदे खेलते हुए 50 रन बनाए। शादमन के अलावा किसी भी बल्लेबाज का बल्ला नहीं चला और बांग्लादेश दस विकेट के नुकसान पर 146 रन ही बना सका और भारत को जीतने के लिए सिर्फ 95 रन का टारगेट दिया था।




