नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ चेन्नई और कानपुर टेस्ट जीतकर 2-0 से टेस्ट सीरीज जीत ली। भारत की नजरें अब आज 6 अक्टूबर से शुरु होने वाले टी20 मुकाबले पर टिकी होंगी। शाम 7 बजे दोने टीमें ग्वालियर में एक दूसरे से भिडेंगी। यह मुकाबला न्यू माधवराव सिंधिया क्रिकेट स्टेडियम में लगभग 14 साल बाद होने जा रहा है। इस मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट आप फ्री में देख सकते हैं, जाने लें कैसे?
फ्री में कब और कहां देख सकते हैं मुकाबला?
भारत और बांग्लादेश के बीच पहला मुकाबला शाम 7 बजे टॉस के साथ शुरु होगा इसके बाद दोनों टीमें एक्शन में दिखेंगी। टीवी पर मैच देखने वाले दर्शक स्पोर्ट्स 18 (Sports 18) पर इसका लाइव टेलीकास्ट (Ind vs Ban Live telecast) देख सकते हैं। जबकि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा (Jio Cinema) पर भी इसका लाइव टेलीकास्ट देखा जा सकेगा। आपको बता दें कि भारत-बांग्लादेश के बीच 3 टी20 मैचों की सीरीज होनी हैं जिसका पहला मैच ग्वालियर, दूसरा मैच दिल्ली और तीसरा और आखिरी मुकाबला राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम, हैदराबाद में होगा।
भारत-बांग्लादेश टीम स्कावड (Ind vs Ban T20 Squad)
भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, रियान पराग, नीतीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, मयंक यादव।
बांग्लादेश: नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), तंजीद हसन तमीम, परवेज हुसैन इमोन, तौहीद हृदयोय, महमूद उल्लाह, लिटन कुमेर दास, जेकर अली अनिक, मेहदी हसन मिराज, शक महेदी हसन, रिशाद हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान, तस्कीन अहमद, शोरफुल इस्लाम, तंजीम हसन साकिब, रकीबुल हसन।
भारत बनाम बांग्लादेश टी20 सीरीज का शेड्यूल (Ind vs Ban T20 schedule)
पहला टी20 मैच – 6 अक्टूबर, शाम 7.00 बजे, ग्वालियर
दूसरा टी20 मैच – 9 अक्टूबर, शाम 7.00 बजे, दिल्ली
तीसरा टी20 मैच – 12 अक्टूबर, शाम 7.00 बजे, हैदराबाद





