back to top
27.4 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

IND vs ENG: आज से रांची में भारत-इंग्लैंड की भिड़ंत, दोनों टीमें बदलाव के साथ उतरेंगी, पढ़ें A टू Z डिटेल

IND vs ENG 4th Test: भारत और इंग्लैंड सीरीज का चौथा मैच आज रांची में खेला जाएगा। यह मुकाबला जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में खेला जाएगा। भारतीय टीम 2-1 से आगे है।

नई दिल्ली, रफ्तार। भारत और इंग्लैंड सीरीज का चौथा मैच आज रांची में खेला जाएगा। यह मुकाबला जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में खेला जाएगा। भारतीय टीम 2-1 से आगे है। रोहित ब्रिगेड चौथा मैच जीतकर सीरीज अपने नाम करना चाहेगी। वहीं, इंग्लैंड सीरीज को बराबरी पर लाने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।

दोनों की प्लेइंग-11 में दिखेगा बदलाव

रांची टेस्ट में दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन में बदलाव दिखेगा। इंग्लैंड ने एक दिन पहले प्लेइंग-11 का ऐलान किया है। इसमें दो बदलाव दिखे। तेज गेंदबाज मार्क वुड की जगह ओली रॉबिन्सन को मौका मिला है। स्पिन डिपार्टमेंट में रेहान अहमद के रूप में बदलाव दिखा। रेहान की जगह शोएब बशीर को जगह मिली है।

बुमराह को दिया गया आराम

भारतीय टीम में जसप्रीत बुमराह के रूप में बदलाव दिखेगा। बुमराह को वर्कलोड मैनेजमेंट के चलते रिलीज किया गया है। ऐसे में सिराज के साथ मुकेश कुमार और आकाश दीप में से कोई एक नजर आ सकता है।

भारत की संभावित प्लेइंग-11

कप्तान रोहित शर्मा, शुभमन गिल, रजत पाटीदार, यशस्वी जायसवाल, सरफराज खान, रवींद्र जडेजा, विकेटकीपर ध्रुव जुरेल, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार/आकाश दीप, मो. सिराज।

इंग्लैंड की प्लेइंग-11

जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, कप्तान बेन स्टोक्स, विकेटकीपर बेन फोक्स, टॉम हार्टले, शोएब बशीर, ओली रॉबिन्सन, जेम्स एंडरसन।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

RCB vs CSK Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें हाई-वोल्टेज मुकाबला, यहां जानें पूरी डिटेल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के दिन के डबल हेडर...

SRH vs LSG: हेड-टू-हेड में किसका दबदबा? आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में...

Company Secretary क्या होता है? जानें कैसे बनाएं इस फील्ड में करियर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। यह बात स्वभाविक है कि आज...

Kolkata Port सीट पर कड़ा मुकाबला: TMC, BJP, कांग्रेस और वाम के बीच चौतरफा लड़ाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में कोलकाता...

रविवार का व्रत क्यों होता हैं खास, जानिए महत्त्व और व्रत विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार का दिन सूर्य देव...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵