back to top
27.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Ind Vs SA 3rd T20: भारत ने साउथ अफ्रीका को 106 रन से दी करारी शिकस्त, जीत के साथ सीरीज में की बराबरी

भारत ने साउथ अफ्रीका को आखरी और निर्णायक टी 20 मुकाबले में 106 रन से हराया है। इस जीत के साथ भारत ने सीरीज मे बराबरी की।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क | टी 20 के तीसरे और निर्णायक मुकाबले में भारत ने साउथ अफ्रीका को 106 रन से हराया है । वहीं इस तीन मैचों की सीरीज को 1-1 से बराबर करने में कामयाब रहे। सीरीज के पहले मैच बारिश के चलते रद्द हो गया था। दूसरे मुकाबले में साउथ अफ्रीका को जीत मिली थी।

साउथ अफ्रीका की हुई कमजोर शुरुआत

भारत की तरफ से 202 रन का पीछे कर रही साउथ अफ्रीका की शुरुआत कुछ खास नहीं हुई थी। शुरुआती विकेट गिरने की वजह से टीम दबाव में नजर आ रही थी। रनों में तेजी बनाने की वजह से साउथ अफ्रीका के विकेट गिर रहे थे। वही 14वे ओवर में साउथ अफ्रीका 95 रन बनाकर आल आउट हो गई।

साउथ अफ्रीका के बल्लेबाजों का नहीं चला जादू

दक्षिण अफ्रीका की तरफ से डेविड मिलर ने 35 रन, कप्तान एडन मारक्रम ने 25 रन और डेविड फेरिरा ने 12 रन बनाया था। इन तीनों के अलावा कोई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। वहीं भारत के स्पिनर कुलदीप यादव और जडेजा ने 7 विकेट लिए। कुलदीप को पांच और जडेजा को दो विकेट मिले थे। वहीं मुकेश कुमार और अर्शदीप सिंह को भी एक- एक विकेट मिला था।

टीम इंडिया की शुरुआत काफी तेज हुई और दो ओवर में 29 रन तक पहुंच गए। तीसरे विकेट के लिए यशस्वी जायसवाल और कप्तान सूर्यकुमार यादव के बीच 112 रन की साझेदारी बनाने में कामयाब रहे। यह साझेदारी यशस्वी (60 रन) का विकेट गिरने के बाद टूट गई। फिर सूर्या ने रिंकू सिंह के साथ 47 रन की साझेदारी बनाया था।

आखरी ओवर्स में खास नहीं रहा प्रदर्शऩ

एक बार फिर भारतीय टीम आखरी के ओवर में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सकी। आखिरी दो ओवर में टीम ने 13 रन पर चार विकेट गिर गए। हालांकि इस बीच सूर्यकुमार यादव ने शानदार शतक लगाया था। उन्होंने 56 गेंदों में 100 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली थी। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से केशव महाराज और लिजार्ड विलियम्स को दो-दो विकेट मिले।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Raftaar | रफ्तार – Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़, हिंदी समाचार, आज का राशिफल, रफ़्तार टून्स, रफ्त्तार वेबस्टोरिएस, रफ़्तार ट्रेवल स्टोरीज

Advertisementspot_img

Also Read:

करारी हार के बाद सुनील गावस्कर ने तिलक वर्मा पर निकाला गुस्सा, टीम इंडिया की रणनीति पर जताई नाराजगी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भारतीय टीम की शुरुआत निराशाजनक रही। भारतीय क्रिकेट टीम को दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के...
spot_img

Latest Stories

LPG Crisis: भारत में कब-कब आया LPG गैस संकट? जानिए 2026 से पहले कब-कब लोगों को हुई गैस की किल्लत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते...

Chaitra Navratri 2026: घटस्थापना मुहूर्त, पूजा विधि और नौ दिन की त्योहार की पूरी जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म का सबसे पवित्र और...

भारत में क्या है इच्छा मृत्यु की प्रक्रिया? विदेशों से कितनी अलग है पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट...

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...