नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। एक तरफ भारतीय पुरुष टीम भी ऑस्ट्रेलिया में बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी खेल रही है जहां पर्थ में खेले गए पहले मैच में टीम इंडिया ने शानदार जीत दर्ज की। हालांकि दूसरे मैच में एडिलेड में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। अब ऐसी ही अच्छी खबर पर्थ से आ रही है जहां भारतीय महिला क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे मैच खेल रही है। इस मैच में भारत की तरफ से अरुंधति रेड्डी ने अपनी धारधार गेंदबाजी से कंगारु टीम को दिन में तारे दिखा दिए हैं।
टॉस जीतकर पहले गेंजबाजी करने उतरी टीम इंडिया
भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ वनडे में टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया जो भारतीय टीम के पक्ष में जाता हुआ दिखाई दे रहा है। गेंद जैसे ही अरुंधति रेड्डी के हाथ में आई तो ऑस्ट्रेलियाई टीम सरेंडर करती हुई नजर आई। अरुंधति ने ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहला झटका जियोर्जिया वोल के क्लीन बोल्ड करके दिया। जियोर्जिया जब 26 रन बना चुकी थी तब अरुंधति की गेंद ने उनकी पारी पर फुल स्टॉप लगा दिया। इसके बाद उनका शिकार फोबे लिचफिल्ड हुईं जो 25 रन बनाकर आउट हो गईं। इसके बाद टीम ऑस्ट्रेलिया की स्टार बल्लेबाज एलिस पैरी भी 4 रन से ज्यादा नहीं बना सकी और अरुंधति रेड्डी की गेंद पर गच्चा खा गई। इसके बाद नंबर आया बेश मूनी का, जो 14 गेदों का सामना करके 10 रन बना चुकी थी जिसके बाद वह भी अरुंधति का शिकार बन बैठी।
ऑस्ट्रेलिया की ओर से सदरलैंड ने संभाल मोर्चा
पारी के 42वें ओवर तक ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर 218 रन बना लिए हैं। ऑस्ट्रेलिया की ओर से सबसे सफल बल्लेबाज अभी तक अन्नाबेल सदरलैंड रही हैं। खबर लिखे जाने तक सदरलैंड ने 75 गेंदों में 2 छक्के और 6 चौके की मदद से 73 रन बनाए। इसके अलावा एश्ले गार्डनर ने भी 64 गेंदों का सामना करके 50 रनों की सुलझी हुई पारी खेली है। इस पारी में उनके नाम 5 चौके भी रहे हैं।





