back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

IND vs WI: 6 टेस्ट मैच के बाद टूटी गिल की बदकिस्मती, कप्तान रहते हुए आया शुभ दिन, टीम इंडिया की स्थिति मजबूत

भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में आखिरकार शुभमन गिल की किस्मत खुल गई। उन्होंने बतौर कप्तान पहली बार टेस्ट में टॉस जीता है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में आखिरकार शुभमन गिल की किस्मत खुल गई। उन्होंने बतौर कप्तान पहली बार टेस्ट में टॉस जीता है। गिल को यह सफलता लगातार 6 बार टॉस हारने के बाद मिली है। टॉस जीतकर उन्होंने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है जो कि उनके हित में जाता दिख रहा है। खबर लिखे जाने तक टीम इंडिया ने 1 विकेट के नुकसान पर 175 रन बना लिए हैं।

 रोहित के बाद गिल बने टेस्ट कप्तान

रोहित शर्मा के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के बाद शुभमन गिल को नया टेस्ट कप्तान बनाया गया था। उन्होंने इंग्लैंड दौरे पर पांच टेस्ट मैचों में कप्तानी की थी, लेकिन हर बार टॉस में हार का सामना करना पड़ा।वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला टेस्ट भी उन्होंने टॉस गंवाया था। अब जाकर उनकी कप्तानी में “शुभ दिन” आया है, जब उन्होंने टॉस जीतकर इतिहास में नाम दर्ज किया।

टॉस रिकॉर्ड में बने खास आंकड़े

गिल अब उन कप्तानों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं जिन्होंने पहला टॉस जीतने से पहले सबसे ज्यादा टेस्ट खेले। शुभमन गिल और न्यूजीलैंड के टॉम लैथम दोनों ने 6-6 टेस्ट में हार के बाद पहला टॉस जीता। वहीं बेवन कॉन्गडन ने 7 टेस्ट के बाद पहला टॉस जीता था। अगर गिल इस मैच में भी टॉस हारते, तो वह उनके बराबर पहुंच जाते।

 गिल की कप्तानी में भारत का प्रदर्शन

शुभमन गिल अब तक भारत के लिए 6 टेस्ट मैचों में कप्तानी कर चुके हैं, भारत ने 3 जीते 2 हारे 1 ड्रॉ रहा अब वह अपना 7वां टेस्ट बतौर कप्तान खेल रहे हैं। दूसरे टेस्ट के लिए भारतीय प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। टीम में तीन स्पिनर्स रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव और वॉशिंगटन सुंदर शामिल हैं। तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज के कंधों पर है।

यशस्वी जायसवाल का शानदार अर्धशतक

पहले दिन भारत की शुरुआत मजबूत रही। टॉस जीतने के बाद बल्लेबाजी करते हुए यशस्वी जायसवाल ने शानदार फॉर्म में लौटते हुए अर्धशतक पूरा किया। खबर लिखे जाने तक भारत का स्कोर 175/1 रहा। यशस्वी जायसवाल ने 85 रन बनाए तो भारत का एकमात्र विकेट केएल राहुल 38 रन पर गिरा, जिन्हें जोमेल वारिकन ने स्टंप आउट किया। भारत ने पहले सत्र में संभलकर बल्लेबाजी की। केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल ने पहले विकेट के लिए 58 रन जोड़े। राहुल ने 54 गेंदों में 5 चौके और 1 छक्का जड़ा। वहीं जायसवाल ने शानदार स्ट्रोक्स से पारी को संभाला और भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। शुभमन गिल के लिए आज का दिन वाकई शुभ रहा। पहली बार टॉस जीतकर उन्होंने टेस्ट कप्तान के तौर पर नई शुरुआत की है, और बल्लेबाजों ने भी उनके इस शुभ टॉस को शानदार शुरुआत में बदल दिया है।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Dry Days: अप्रैल में शराब प्रेमियों के लिए झटका! इन तारीखों पर बंद रहेंगी शराब की दुकानें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप अप्रैल 2026 में पार्टी...

तनय नाम का मतलब-Tanay Name Meaning

Tanay Name Meaning -तनय नाम का मतलब: पुत्र /Son Origin...

इस Hanuman Jayanti भगवान को लगाएं ‘बेसन के लड्डुओं’ का भोग, ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का...

PMKVY क्या है? जानें योग्यता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PMKVY एक कौशल प्रशिक्षण योजना है...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵