नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम को श्रीलंका से करारी हार का सामना करना पड़ा है। दोनों देशों के बीच खेली जा रही तीन मैचों की ODI सीरीज़ में भारत 0-2 से हार गया है। ये 27 साल में पहली बार है जब श्रीलंका ने किसी ODI बाइलैटरल सीरीज़ में भारत को शिकस्त दी है।
कैसे हारी टीम इंडिया?
ODI सीरीज़ का तीसरा और आखिरी मैच 7 अगस्त को भारत और श्रीलंका के बीच खेला गया। श्रीलंका ने पहली बैटिंग की और 248 रन बनाए। जवाब में 249 रनों का लक्ष्य लेकर उतरी टीम इंडिया 26.1 ओवर में ही ढेर हो गई। टीम 138 रन ही बना पाई। रोहित शर्मा ने 35 रनों की पारी खेली जो इंडियन बैटर्स का आज बेस्ट परफॉर्मेंस हैं। उनके बाद वॉशिंगटन सुंदर ने 30 रन बनाए। श्रीलंका के दिनुतवेल्ला लागे आज के मैच में टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा खतरनाक साबित हुए। उन्होंने 5 विकेट चटकाए।
पहले दो मैचों में क्या हुआ था?
भारत और श्रीलंका के बीच खेला गया पहला ODI मैच टाई हो गया था। वहीं, दूसरे मैच में श्रीलंका ने भारत को 32 रनों से हरा दिया था। दूसरे मैच में श्रीलंकाई स्पिनर जेफ्री वांडरसे ने भारत की बैटिंग को बुरी तरह झकझोर दिया। उन्होंने मैच में छह विकेट लिए जिसके चलते टीम 208 रन पर ही ऑल आउट हो गई।
ये पहली ODI सीरीज़ थी जिसमें टीम इंडिया ने गौतम गंभीर के हेड कोच बनने के बाद हिस्सा लिया। इस सीरीज़ में हार कोच गंभीर के लिए अच्छी शुरुआत नहीं मानी जा रही है। बता दें कि इससे पहले श्रीलंका के साथ खेली गई T20 सीरीज़ में टीम इंडिया ने जीत दर्ज की थी।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Raftaar.in




