back to top
21.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Team India: टीम इंडिया ने एक ही दिन बांग्लादेश और पाकिस्तान दोनों पड़ोसियों को क्रिकेट के मैदान पर किया चित्त

6 अक्टूबर 2024 का दिन भारतीय क्रिकेट के नाम रहा क्योंकि पुरुष और महिला टीम ने अपने अपने मुकाबले में जीत हासिल कर भारतीयों को गदगद कर दिया।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 6 अक्टूबर को क्रिकेट के मैदान में भारत ने एक ही दिन में दो बार झंडा लहरा दिया। पहले महिला टीम ने टी20 विश्व कप (ICC Women’s T20 world Cup) के अपने दूसरे मुकाबले में पाकिस्तान को 106 रनो का टारगेट चेज करते हुए 6 विकेट से हराया। इसके बाद सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में ग्वालियर में खेले गए टीम इंडिया ने बांग्लादेश को 3 टी20 मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में 7 विकेट से हरा दिया।

पाकिस्तानी टीम फिर नहीं कर सकी कमाल

पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत को 106 रनों का टारगेट दिया था जिसे भारत ने 6 विकेट रहते जीत लिया था। पावरप्ले की समाप्ति तक भारत ने ओपनर स्मृति मंधाना का विकेट खोकर 25 रन बनाए। इसके बाद शेफाली वर्मा और जेमिमा रॉड्रिक्स ने अपने दांव दिखाएं। 43 रनों की पार्टनरशिप के बाद शेफाली को अपना विकेट गंवाना पड़ा। इसके बाद फातिमा सना की गेंद पर जेमिमा भी आउट हो गई। इस मौके पर मैच डगमगाता हुआ नजर आ रहा था। भारतीय टीम की जीत खतरे में नजर आ रही थी। लगातार गेंदो पर जेमिमा और रिचा घोष आउट हो गई। कप्तान हरमनप्रीत ने आकर पारी को संभाला और मैच खत्म होने से कुछ गेंद पहले ही हरमन चोट लगने की वजह से रिटायर्ड हर्ट (Harmanpreet Kaur Injured) हो गई। इसके बाद संजना संजीवन के बेट से विनिंग रन आए और भारत ने यह मुकाबला 6 विकेट से जीत लिया। अरुंधति रेड्डी बनी प्लेयर ऑफ द मैच बनीं।

पुरुष टीम ने बांग्लादेश को हराकर खुशी दोगुनी की

बीती शाम भारत की पुरुष टीम ने भी बांग्लादेश (Ind vs Ban 1st T20) के खिलाफ मैच जीतकर खुशी को दोगुना कर दिया। ग्वालियर के श्रीमंत माधवराव सिंधिया न्यू स्टेडियम में मुकाबला खेला गया जिसमें भारत ने पहले बांग्लादेश को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने 127 रन बनाए। भारत ने यह टारगेट पूरा करने के लिए केवल 11.5 ओवर लिए और 7 विकेट रहते मैच अपने नाम कर लिया।

Advertisementspot_img

Also Read:

T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद हार्दिक पांड्या के खिलाफ पुणे में शिकायत दर्ज, जश्न के दौरान तिरंगे के अपमान का आरोप; जानिए क्या...

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। महाराष्ट्र के पुणे में भारतीय क्रिकेटर Hardik Pandya के खिलाफ राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के कथित अपमान को लेकर शिकायत दर्ज की...
spot_img

Latest Stories