नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ 2nd Test) के बीच दूसरा टेस्ट मुकाबला खेला जा रहा है जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 259 रन बनाए थे। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया दूसरे दिन के लंच कर 7 विकेट के नुकसान पर केवल 107 रन हीं बना सकी है।
बार बार फेल हो रहा है टीम इंडिया का बल्लेबाजी क्रम
भारत की ओर से कप्तान रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल बल्लेबाजी करने उतरे थे लेकिन रोहित जीरो पर ही अपना विकेट गंवा दिया। इसके बाद 50 रन के स्कोर पर गिल भी सैंटनर के हाथों आउट हो गए। लेकिन विराट कोहली ने फिर अपने फैंस को निराश किया और केवल 1 रन के निजी स्कोर पर सैंटनर की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। इसके बाद ओपनिंग करने आए जायसवाल भी 30 रन बनाकर चलते बने। इसके बाद पिछले मैच के शतकवीर सरफराज खान, ऋषभ पंत और अश्विन भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए। फिलहाल रवींद्र जडेजा और वॉशिंगटन सुंदर क्रीज पर मौजूद हैं।
New Zealand ने बनाए थे 259 रन
न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज करन का फैसला लिया था। न्यूजीलैंड की तरफ से टॉम लेथम और डेवान कॉन्वे ओपनिंग करने उतरे। हालांकि लेथम का बल्ला कुछ खास नहीं चला और उन्होंने 22 गेदों पर 2 चौकों की मदद से 15 रन बनाए जिसके बाद वह अश्विन के हाथों आउट हो गए। इसके बाद विल यंग मैदान पर उतरे और कॉन्वे के साथ पारी को आगे ले जाने की कोशिश की लेकिन जब टीम 76 रन बना चुकी थी तो विल यंग भी अश्विन भी अश्विन का शिकार हो गए। कॉन्वे ने 76 रनों की पारी खेलकर पारी को संभाल और अश्विन की फिरकी में फंस गए। इसके बाद रचिन रवींद्र ने भी 65 रनों की पारी खेली जिसके बूते न्यूजीलैंड 10 विकेट के नुकसान पर 259 रन बना सका।




