back to top
34.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

IND vs ENG: रोहित शर्मा को पछाड़ने की दहलीज पर ऋषभ पंत, वीरेंद्र सहवाग का रिकॉर्ड भी खतरे में

इंग्लैंड दौरे पर ऋषभ पंत का प्रदर्शन शानदार रहा है। उन्होंने अब तक खेले गए तीन टेस्ट मैचों की पांच पारियों में 90 से अधिक के औसत से कुल 361 रन बना लिए हैं।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में मुकाबला रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है। इंग्लैंड की पहली पारी 387 रन पर सिमट गई, जिसमें जसप्रीत बुमराह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए इंग्लैंड के पांच बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। मोहम्मद सिराज और नितीश कुमार रेड्डी ने 2-2 विकेट चटकाए, जबकि रवींद्र जडेजा को एक सफलता मिली। जवाब में भारत ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 3 विकेट पर 145 रन बना लिए हैं। केएल राहुल 53 रन पर नाबाद हैं, जबकि विकेटकीपर-बल्लेबाज़ ऋषभ पंत 19 रन बनाकर क्रीज पर टिके हुए हैं।

तीसरे दिन इन दोनों बल्लेबाजों से एक बड़ी साझेदारी की उम्मीद की जा रही है। इस बीच, ऋषभ पंत के पास टेस्ट क्रिकेट में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल करने का सुनहरा मौका है। अगर पंत इस मैच में महत्वपूर्ण स्कोर बनाते हैं, तो वे रोहित शर्मा को पीछे छोड़ सकते हैं और साथ ही उनके प्रदर्शन से वीरेंद्र सहवाग का एक पुराना कीर्तिमान भी खतरे में पड़ सकता है।

पंत के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका

ऋषभ पंत लॉर्ड्स टेस्ट में 19 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं और उन्होंने इस पारी में अब तक 3 चौके लगाए हैं। तीसरे दिन अगर वह 3 छक्के जड़ देते हैं, तो वह रोहित शर्मा को पीछे छोड़कर टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे। फिलहाल, पंत के नाम 86 छक्के दर्ज हैं, जो उन्होंने 46 टेस्ट मैचों की 80 पारियों में लगाए हैं। दूसरी ओर, रोहित शर्मा ने 67 टेस्ट मैचों की 116 पारियों में 88 छक्के लगाए थे। चूंकि रोहित टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं, ऐसे में यह लगभग तय है कि पंत जल्द ही उन्हें पीछे छोड़ देंगे। 

पंत तोड़ सकते हैं सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड

ऋषभ पंत अब टेस्ट क्रिकेट में छक्कों की सेंचुरी की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं। इस फॉर्मेट में अब तक भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड वीरेंद्र सहवाग के नाम है, जिन्होंने 104 टेस्ट मैचों में 91 छक्के जड़े थे। ऋषभ पंत अब सिर्फ 6 छक्के और लगाते ही सहवाग को पछाड़ देंगे और टेस्ट क्रिकेट में भारत की ओर से सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे। 

इंग्लैंड के खिलाफ जारी 5 मैचों की सीरीज में उनके पास यह उपलब्धि हासिल करने का शानदार मौका है। इतना ही नहीं, अगर वह कुछ और छक्के लगाते हैं तो टेस्ट क्रिकेट में 100 छक्के जड़ने वाले दुनिया के चुनिंदा खिलाड़ियों की सूची में भी शामिल हो जाएंगे। अब तक दुनिया भर में सिर्फ 3 बल्लेबाज ही यह मुकाम हासिल कर पाए हैं।

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज़

1. वीरेंद्र सहवाग – 91 छक्के

2. रोहित शर्मा – 88 छक्के

3. ऋषभ पंत – 86 छक्के

4. एमएस धोनी – 78 छक्के

5. रवींद्र जडेजा – 72 छक्के

इंग्लैंड के खिलाफ जारी 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में ऋषभ पंत छक्कों की बारिश कर रहे हैं। अब तक खेले गए 3 टेस्ट मैचों की 5 पारियों में उन्होंने 13 छक्के जड़ दिए हैं, जो सीरीज में किसी भी बल्लेबाज द्वारा लगाए गए सबसे अधिक छक्के हैं। अगर पंत का बल्ला इसी तरह चलता रहा, तो वे वीरेंद्र सहवाग ही नहीं, बल्कि कई अन्य दिग्गज बल्लेबाजों को भी पीछे छोड़ देंगे। 

टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्‍यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज

1. बेन स्टोक्स – 133 छक्के

2. ब्रेंडन मैकुलम – 107 छक्के

3. एडम गिलक्रिस्ट – 100 छक्के

4. टिम साउदी – 98 छक्के

5. क्रिस गेल – 98 छक्के

6. जैक्स कैलिस – 97 छक्के

7. वीरेंद्र सहवाग – 91 छक्के

8. एंजेलो मैथ्यूज – 90 छक्के

Advertisementspot_img

Also Read:

T20 WC Final: भारत की जीत से बौखलाए शोएब अख्तर, BCCI पर लगा दिए गंभीर आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 8 मार्च की रात जब भारत टी20 क्रिकेट का एक बार फिर बादशाह बना तो पड़ोसी देश पाकिस्तान में तो कोहराम...
spot_img

Latest Stories

CBSE 12वीं के पेपर में QR कोड स्कैन करते ही खुला YouTube, छात्रों में मची हलचल; जानिए बोर्ड ने क्या कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के...

LPG गैस की किल्लत को लेकर बोले AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल, कहा- आने वाले दिनों में…

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान ईजरायल के बीच घमासान युद्ध...