नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। BCCI ने बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। इस सीरीज में सबसे चौंकने वाला नाम था यश दयाल का जिसने सबका ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया। यश दयाल उस समय चर्चा में आए थे जब आईपीएल के दौरान रिंकू सिंह ने उन्हें एक ओवर में 5 छक्के लगाए थे। इसके बाद यश दयाल मानसिक रूप से डिस्टर्ब हो गए थे। हालांकि उन्होंने अपनी मेहनत में कोई कमी नहीं आने दी जिसका फल यह मिला की उनका चयन टीम इंडिया में हुआ।
अर्शदीप के मुकाबले यश दयाल को चुना
यश दयाल ने दलीप ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के दम पर सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा है। उन्होंने 2 पारियों में कुल मिलाकर 4 विकेट झटके थे। जबकि अर्शदीप सिंह ने इंडिया सी के खिलाफ दोनों पारियों में कुल 2 विकेट लिए थे। वनडे सीरीज के दौरान भी उनका प्रदर्शन संतोषजनक नहीं था। ऐसे में सिलेक्टर्स नें अर्शदीप सिंह की जगह यश दयाल को चुना है। हालांकि जसप्रीत बुमराह और सिराज के होते हुए उन्हें पहले मैच में मौका मिलने के बहुत कम चांस हैं।
रिंकू सिंह ने लगाए थे एक ओवर में 5 छक्के
यश दयाल के लिए IPL 2023 एक बुरे सपने जैसा था। यश दयाल को रिंकू सिंह ने एक ओवर में 5 छक्के मारे थे जिसके बाद वह मानसिक तौर पर डिस्टर्ब हो गए थे। इस खराब प्रदर्शन के चलते उन्हें गुजरात टाइटंस ने टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था।
पहले टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम (ind vs ban test squad)
रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, शुभमन गिल, केएल राहुल, सरफराज खान, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), आर अश्विन, अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, जसप्रीत बुमराह और यश दयाल।





