back to top
36.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Babar Azam: बाबर की कप्तानी पर छाए संकट के बादल, मोहम्मद रिजवान काटेंगे बाबर आजम का पत्ता

Babar Azam Pakistan: लगातार खराब फॉर्म से गुजरने के बाद बाबर आजम की कप्तानी पर संकट के बादल मंडराते नजर आ रहे हैं।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बांग्लादेश के खिलाफ मिली शर्मनाक हार के बाद पाकिस्तान को आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा आलोचना का शिकार पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम होना पड़ रहा है। इस सीरीज में बाबर का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है। अब ये बात आग की तरह फैल रही है कि बाबर आजम को अपनी कप्तानी से हाथ धोना पड़ सकता है जबकि उनकी जगह रिजवान को कप्तानी दी जा सकती है।

रिजवान ले सकते हैं बाबर की जगह

बांग्लादेश के खिलाफ मिली हार के बाद बाबर को कप्तानी से हटाया जा सकता है। दरअसल, पाकिस्तान को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज खेलनी है। प्रतिष्ठित मीडिया एजेंसी की माने तो इस दौरे के लिए बाबर से कप्तानी लेकर मोहम्मद रिजवाल को दी जा सकती है। हालांकि अभी इस बात को लेकर कोई भी पुख्ता जानकारी नहीं है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक कोच गैरी कर्स्टन ने इस बाबत पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से सलाह मशविरा भी कर लिया है।

चैंपियन ट्राफी के लिहाज से अहम होगा फैसला

आपको बता दें कि 12 सिंतबर से चैंपियन ट्राफी का शुभारंभ होने जा रहा है जिसकी मेजबानी पाकिस्तान के हाथ में है। पाकिस्तान के पास घरेलू टीम होने के नाते लोकल कंडीशन की जानकारी होगी। ऐसे में जरुरी हो जाता है कि रिजवान घरेलू परिस्थितियों का पूरा लाभ ले सकें। हालांकि इसमें अभी एक पेंच ये भी है कि आयोजन को हाईब्रिड माडल में कराया जा सकता है।

जय शाह के ICC चेयरमैन बनने के बाद असमंजस की स्थिति

जय शाह के ICC चेयरमैन बनने के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि चैंपियन ट्राफी की मेजबानी पाकिस्तान से छीनी जा सकती है। बता दें कि भारत ने आतंकवादी गतिविधियों के चलते पाकिस्तान जाने से मना किया है, हालांकि अभी इस पर अंतिम फैसला होना बाकी है।

Advertisementspot_img

Also Read:

T20 World Cup: पूर्व PAK खिलाड़ियों का मजाक उड़ाने पर घिरे शादाब खान, PCB ने बयान पर लगाई फटकार

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । टी20 वर्ल्ड कप में नामीबिया को हराकर सुपर-8 में जगह बनाने के बाद पाकिस्तान टीम के शादाब खान...
spot_img

Latest Stories

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...

हरीश राणा को SC ने इच्छा मृत्यु की इजाजत दी, देश में पहली बार हुआ ऐसा फैसला

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को...

आज OTT पर लगेगा क्राइम पॉलीटिकल फिल्मों का ड्रामा, जानिए रिलीज होगी कौन सी फिल्म और सीरीज?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर महीने...

Share Market: शेयर बाजार के लड़खड़ाए कदम, 435 अंक गिरा Sensex; Nifty भी 110 अंक नीचे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को...