back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

IND vs AUS: सिडनी टेस्ट के बाद रोहित शर्मा ले लेंगे संन्यास? अजीत अगरकर के साथ मीटिंग के बाद हो जाएगा फाइनल

AUS vs IND: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जा रही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में रोहित शर्मा का खराब प्रदर्शन लगातार जारी है। शर्मा के इस फॉर्म पर सवाल उठने लगे है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । एडिलेड और ब्रिसबेन टेस्ट के बाद रोहित शर्मा का मेलबर्न टेस्‍ट में भी फ्लॉप फॉर्म लगातार जारी है। हिटमैन एडिलेड के बाद ब्रिसबेन में भी बल्ले से फेल रहे। ऐसे में रोहित के संन्यास की खबरें तेजी से वायरल हो रही है। शर्मा के इस फॉर्म पर सवाल उठने लगे है। सीरीज के दूसरे टेस्ट में वापसी के बाद से रोहित शर्मा को छठे नंबर पर बल्लेबाजी करते देखे गए थे। लेकिन वह अपने बल्‍ले से कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए। मौजूदा टेस्ट की पहली पारी में वह पांच गेंदों पर सिर्फ तीन रन बनाकर आउट हो गए। ऐसे में नेशनल सिलेक्शन कमिटी के अध्यक्ष अजीत अगरकर रोहित शर्मा से बात करेंगे।  

अजीत अगरकर करेंगे रोहित से बात

ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ खेली जा रही पांच टेस्‍ट सीरीज में रोहित शर्मा ने पांच पारियों में बल्‍लेबाजी की है। उन्‍होने ने अब तक सिर्फ 19 रन बनाए है। ऐसे में अब उनके प्रदर्शन पर सवाल उठने लगे है। कई लोग अनुमान लगाया जा रहा है कि रोहित शर्मा का करियर इसी दौरे पर खत्म हो सकता है। दरअसल, नेशनल सिलेक्शन कमिटी के अध्यक्ष अजीत अगरकर फिलहाल मेलबर्न में मौजूद है और हो सकता है कि दोनों के बीच भविष्य को लेकर चर्चा हुई हो, क्योंकि भारतीय टीम इस वक्‍त एक बदलाव के दौर से गुजर रही है।

…तो सिडनी में खेलेंगे आखिरी टेस्ट

पिछले 8 टेस्ट मैचो की बात करें तो रोहित शर्मा ने 14 पारियों में 11.07 की औसत से सिर्फ 155 रन बनाए हैं। वह फॉर्म में भी नहीं हैं और स्थिर लग रही ओपनिंग जोड़ी में बदलाव करके टीम का संतुलन भी बिगड़ गया है। ऐसे में खबरें सामने आ रही है कि‍ अगर भारत विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल (WTC Final) के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाता है तो हो सकता है सिडनी टेस्‍ट उनका करियर का आखिरी टेस्ट होगा।

फ्लॉप फॉर्म पर उठ रहे हैं सवाल 

दो महीने बाद वनडे प्रारूप में चैंपियंस ट्रॉफी खेली जानी है और वनडे में रोहित के मुकाबले में दूसरा कोई बल्‍लेबाज नही है। मौजूदा खराब फॉर्म से उनका पछतावा होगा। इस खराब प्रदर्शन के चलते अब रोहित पर कही तरह के सवाल उठाए जा रहे है। क्रिकेट एक्‍सपर्ट मानते है कि, रोहित शर्मा को अगर टेस्ट की जिम्मेदारी से मुक्‍त कर दिया जाए तो वह खुलकर खेल सकेंगे। वह अपने फॉर्म में लौट सकते है। बतौर कप्तान उन्होंने अभी तक इस सीरीज में बहुत प्रभावित नहीं किया है। 

Advertisementspot_img

Also Read:

IPL 2026 का शेड्यूल दो चरणों में हो सकता है घोषित, BCCI जल्द लेगी फैसला, जानिए क्‍या है वजह?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । आगामी आईपीएल 2026 का शेड्यूल इस बार खास तरीके से घोषित किया जा सकता है। सूत्रों के अनुसार, पश्चिम बंगाल,...
spot_img

Latest Stories

जब सितारों ने छोड़ दी फीस, जानिए उन हिट फिल्मों के बारे में

नई दिल्ली/रफ्तार डेेेस्क। बॉलीवुड की कई फिल्मों ने न...

Skin Care: रंग पंचमी के बाद अपने स्किन और बालों का रखें विशेष ध्‍यान, अपनाएं ये असरदार टिप्स

नई दिल्‍ली,रफ्तार डेस्‍क। रंग पंचमी के रंगों का त्योहार...

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के ये उपाय बनाएंगे आपको मालामाल, बदल जाएगी किस्मत

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...