नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गाबा टेस्ट ड्रॉ होने के बाद ही भारतीय टीम बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के चौथे टेस्ट के लिए मेलबर्न पहुंची। वहीं मेलबर्न पहुंचने के साथ ही विराट कोहली ऑस्ट्रेलियाई मीडिया के निशाने पर आ गए। भारत स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को मेलबर्न में चल रहे चौथे टेस्ट के दूसरे दिन आउट होने के बाद ही MCG के दर्शकों द्वारा हूटिंग का सामना करना पड़ा।
सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो गया।
मेलबर्न एयरपोर्ट पर भी कोहली और ऑस्ट्रेलियाई पत्रकार के बीच कहासुनी देखने को मिली। इसके बाद चौथे टेस्ट के दौरान सैम कोंस्टास और विराट के बीच टक्कर हुई। इसके बाद तो कोहली ऑस्ट्रेलियाई दर्शकों के माथे ही चढ़ गए। यह घटना तब हुई जब कोहली अपने आउट होने के बाद सिर झुकाए पवेलियन लौट रहे थे और जैसे ही उन्होंने बाउंड्री लाइन पार की वैसे ही भारतीय ड्रेसिंग रूम की ओर जाने वाले रास्ते के पास मौजूद कंगारू फैंस की हूटिंग का सामना करना पड़ा। पहले तो विराट ने इसे अनसुना किया और वह आगे बढ़ते रहे, लेकिन जब पानी सिर से ऊपर चला गया तो कोहली वापस आकर भड़क गए। निराशा में पड़े कोहली को यह हूटिंग पसंद नहीं आई और वह बाउंड्री लाइन के पास वापस आकर गुस्से में दर्शक को घूरने लग गए। तभी वहां पर मौजूद आईसीसी के लोग आकर विराट को अंदर ले गए। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो गया।
6 पारियों में 162 रन बनाए
बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में विराट कोहली के प्रदर्शन की बात करें तो शुरुआत में कोहली की पारी में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं दिखीं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के 474 रन बनाने के बाद भारत की पारी को संभालने के लिए 102 रनों की अहम साझेदारी की। उन्होंने 4 मैच की 6 पारियों में 162 रन बनाए। इस दौरान उनकी औसत 32.40 की और स्ट्राइक रेट 56.64 की रही है। इस दौरान उन्होंने 1 शतक भी लगाया है। पर्थ टेस्ट में विराट कोहली ने नाबाद 100 रन बनाए थे। इसके बाद दूसरे टेस्ट में विराट ने 7:11 रन और ब्रिसबेन टेस्ट में 3 रन बनाए।




