back to top
18.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में नहीं दिखेंगे कुलदीप यादव, जर्मनी में कराएंगे अपनी सर्जरी

भारतीय टीम के स्टार क्रिकेटर कुलदीप यादव का बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में चयन न होने पर बड़ा खुलासा हुआ है। अब कुलदीप यादव अपनी सर्जरी के लिए जर्मनी जाएंगे।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत 22 नवंबर 2024 से हो रही है। इस टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम ने अपने स्टार क्रिकेटर कुलदीप यादव को स्क्वाड में शामिल नहीं किया है। मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल और मोहम्मद शमी को भारत की स्क्वाड में जगह नहीं मिली। इन तीनों खिलाडियों की कमी भारत की क्रिकेट टीम को जरूर खलेगी। क्योंकि ये खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज में अहम भूमिका निभा सकते थे। 

कुलदीप यादव सर्जरी के लिए जर्मनी जाएंगे

मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय टीम के स्टार क्रिकेटर कुलदीप यादव फिटनेस की समस्या से जूझ रहे हैं। कुलदीप यादव को ग्रोइन इंजरी की सर्जरी के लिए जर्मनी जाना पड़ेगा। चोट की वजह से ही कुलदीप यादव बार्डर गावस्कर टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। हालांकि कुलदीप यादव इस समय कानपुर के साउथ मैदान में क्लब क्रिकेट में खेल रहे हैं।

मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, जब भारतीय टीम का बॉर्डर गावस्कर टेस्ट सीरीज के लिए ऐलान किया गया तो इस बात का खुलासा हुआ था कि भारतीय टीम के स्टार क्रिकेटर कुलदीप यादव इस टीम का हिस्सा नहीं हैं। वह लंबे समय से लेफ्ट ग्रोइन की चोट से परेशान चल रहे थे। इसके लिए कुलदीप यादव को रिहैबिलिटेशन की सलाह दी गई। कुलदीप यादव न्यूजीलैंड सीरीज के बाद BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में चले गए, लेकिन इसी बीच खबर आई कि अब वह अपनी इंजरी की सर्जरी के लिए जर्मनी जाएंगे।

कुलदीप यादव के अब तक खेले गए कुल मैच

मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, 29 वर्षीय कुलदीप यादव ने अभी तक भारत के लिए कुल 13 टेस्ट मैच, 106 वनडे मैच और 40 T20 मैच खेले हैं। भारतीय टीम के स्टार क्रिकेटर कुलदीप यादव के नाम टेस्ट क्रिकेट में 56 विकेट, वनडे क्रिकेट में 172 विकेट और T20 क्रिकेट में 69 विकेट दर्ज हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

वूमेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026: भारत-पाकिस्तान 14 जून को भिड़ेंगे, पूरा शेड्यूल हुआ जारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। महिला क्रिकेट का सबसे बड़ा मंच ICC वूमेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 अब बस शुरू होने ही वाला है। ICC ने...
spot_img

Latest Stories

क्यों है वैष्णो देवी की इतनी मान्यता, जानिए माता रानी से जुड़ी कहानी और कथा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नवरात्रि का पर्व चल रहा ऐसे...

मिलिंद नाम का मतलब- Milind Name Meaning

Milind Name Meaning - मिलिंद नाम का मतलब: Honeybee/मधुमक्खी Origin...

चैत्र नवरात्रि अष्टमी कब है? जानें कन्या पूजन की सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) हिन्दू...

Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल का सबसे अमीर विधायक कौन? जानिए कितनी है नेटवर्थ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। साल 2026 के विधानसभा चुनावों से...