back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

IND vs AUS 4th Test: कोनस्टास से विवाद पर ICC का एक्शन, विराट कोहली पर 20% मैच फीस जुर्माना लगाया

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा चौथे टेस्ट मैच में विराट कोहली और सैम कोनस्टास के बीच झड़प हो गई है। अब इस विवाद में ICC ने कड़ी कार्यवाई करते हुए विराट कोहली पर जुर्माना लगाया है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्‍कर ट्रॉफी खेला जा रहा है, सीरीज का चौथा टेस्ट मुकाबला मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में 26 दिसंबर यानी आज बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच शुरु हुआ है। वहीं ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच में अपनी टीम में युवा खिलाड़ी ओपनर सैम कोनस्टास को शामिल किया है। सैम कोनस्टास ने भी मौके का फायदा उठते हुए अर्द्धशतक जड़ दिया है। भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की गेंद पर उन्होंने दो शानदार छक्के भी जड़े। लेकिन इसी मैच के बीच टीम इंडिया के स्टार प्‍लेयर विराट कोहली और सैम कोनस्टास के बीच भिडंत हो गई। इस मामले में कार्यवाई करते हुए ICC ने विराट कोहली पर मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया है।

विराट ने ही उलझाया पूरा मामला: पोंटिंग


इस पूरे मामले पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान और कमेंटेटर रिकी पोंटिंग का बयान सामने आया है। उन्‍होनें कहा है कि, इस विवाद पर आईसीसी की नजर है और विराट को इस मामले में सजा जरुर मिलेगी। पोंटिंग ने एक चैनल पर कमेंट्री करते हुए कहा कि विराट कोहली और बल्‍लेबाजी कर रहे सैम कोंस्टास के बीच विवाद गर्माया हुआ है। निश्चित तौर पर यह मामला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की नजर में आएगा। क्योंकि इस घटना में विराट कोहली की गलती साफ दिखाई दे रही है। कोहली ही वह व्यक्ति थे जिन्होंने पहले सेशन में ओवरों के बीच कोंस्टास के पास गए थे। यह ऐसा एक सीन दिखाई दिया जैसा ऑस्ट्रेलियाई रूल्स फुटबॉल खेल में देखने को मिलता है। पोंटिंग ने आगे कहा कि उनके मन में इस बारे में कोई संदेह नहीं है कि विराट ने एक पूरी पिच अपने दाईं ओर जाकर उस टकराव को भड़काया।

क्या था मामला?


इस टेस्‍ट मैच में डेब्यू कर रहे कोनस्टास ने बुमराह की गेंदों पर स्कूप शॉट खेलते हुए एक छक्का और एक चौका लगाया। वहीं फिर दसवें ओवर में मोहम्‍मद सिराज की गेंदों पर सैम कोंस्टास ने चौका लगाया। कोनस्टास अपनी पारी को सेट करते दिख रहे थे। लेकिन इसी दौरान कोहली ने सिराज के ओवर के बाद सैम कोनस्टास के कंधे पर ऐसा लगा कि जानबूझकर धक्का मारा हो। यह हरकत कोनस्टास को पसंद नहीं आया और उन्होंने कोहली को कछ कहते हुए दिखें, जिस पर कोहली ने भी पलटवार किया। उतने में विराट और कोनस्टास मैदान में एक दूसरे से भिड़ गए और फिर दोनों के बीच तीखी बहस हो गई। कोनस्टास के सलामी जोड़ीदार उस्मान ख्वाजा ने कोहली के गले में हाथ डालकर तनाव को शांत करने की कोशिश की, लेकिन मामला इससे आगे बढ़ता उससे पहले ही अंपायर माइकल गॉफ ने भी दोनों को शांत कराया।

सीरीज में 1-1 से बराबरी 


भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्‍ट सीरीज खेली जानी है, और सीरीज का चौथा मुकाबला आज मेलबर्न में खेला जा रहा है। उससे पहले दोनों टीमों ने एक-एक मैच में जीत दर्ज कर सीरीज में 1-1 से बराबरी पर हैं। जहां भारत ने पर्थ में खेला गया पहला मैच 295 रनों से जीता तो ऑस्ट्रेलिया ने एडिलेड का डे नाइट टेस्ट 10 विकेट से जीता। वहीं ब्रिसबेन में हुआ तीसरा टेस्ट मैच ड्रॉ रहा। आज 26 दिसंबर को बॉक्सिंग डे के दिन चौथे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया है। इस टेस्‍ट मैच में दोनों टीमों का साख दावं पर लगा है, वहीं इस मैच में जीत दर्ज कर सीरीज में बढ़त लेने की कोशिश करेंगे। 

Advertisementspot_img

Also Read:

IPL 2026 का शेड्यूल दो चरणों में हो सकता है घोषित, BCCI जल्द लेगी फैसला, जानिए क्‍या है वजह?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । आगामी आईपीएल 2026 का शेड्यूल इस बार खास तरीके से घोषित किया जा सकता है। सूत्रों के अनुसार, पश्चिम बंगाल,...
spot_img

Latest Stories

ये क्या बोल गए आफरीदी… टीम इंडिया को लेकर उनका बयान फिर बना चर्चा का विषय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत ने टी20 विश्व कप 2026...

बेला नाम का मतलब- Bela Name Meaning

Meaning of Bela /बेला नाम का मतलब: Beautiful/सुंदर Origin /...

Ekadashi March 2026: कब है पापमोचनी और कामदा एकादशी? जानें सही तिथि और मुहूर्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चैत्र मास सनातन परंपरा में अत्यंत...

कल खत्म हो जाएगी NEET UG 2026 की आवेदन प्रक्रिया, फटाफट करें अप्लाई; जानिए कितनी है आवेदन फीस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अगर आप मेडिकल फील्ड में करियर...

CBSE 12वीं के पेपर में QR कोड स्कैन करते ही खुला YouTube, छात्रों में मची हलचल; जानिए बोर्ड ने क्या कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के...

Tarvel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का हैं मन, तब इन खास बातों का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप मार्च के महीने...